Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कोतवाली चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

शहीद टीआई दिलीप पुरी को दी श्रद्धांजलि, माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

सीहोर। मध्यप्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और देवास जिले में शराब माफिया द्वारा खातेगांव के टीआई स्व. दिलीप पुरी की हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए माफिया राज समाप्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकडक़र मानव श्रृंखला बनाई और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों और माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब खुद पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करे सरकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंतनीय हो चुकी है। जब कानून की रक्षा करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने मांग की कि सरकार माफियाओं को संरक्षण देना तुरंत बंद करे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अपराधों और माफियाओं के आतंक पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पूरे जिले में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
शहीद टीआई को दी श्रद्धांजलि
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवास जिले में शहीद हुए टीआई स्व. दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर, सुनील दुबे, सीताराम भारती, रमेश गुप्ता, निशांत वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, रामायण प्रसाद शुक्ला, प्रेमनारायण परमार, मजीद अंसारी, इरफान लाला, मांगीलाल टिमरई, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, संतोष मालवीय, मोनू शर्मा, ब्रजेश पाटीदार, विजय चौहान, सोनू विश्वकर्मा, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, शुभम त्यागी, तनिष्क त्यागी, लक्की सक्सेना, नायाब खान, विनोद दुबे, राहुल गोस्वामी, भगवत सिंह सिलावट, किशोर यादव, नन्दकिशोर मालवीय, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button