Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह ने किया सनातन पदयात्रा विशेष कैलेंडर का विमोचन

सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या तक निकाली जा रही करीब 1000 किलोमीटर लंबी सनातन पदयात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सीहोर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन राठौर ने इस पदयात्रा को यादगार बनाने और इसके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कैलेंडर तैयार करवाया है।
राघोगढ़ में पदयात्रा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की विशेष मौजूदगी में इस कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व पार्षद नीरू राठौर और निज सचिव ओपी शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। विमोचन के दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल और दिग्विजय सिंह ने पवन राठौर की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की।
राघोगढ़ में दिखा सीहोर के कार्यकर्ताओं का जोश
कैलेंडर विमोचन के मौके पर कांग्रेस नेता पवन राठौर अपने सैकड़ों समर्थकों के काफिले के साथ राघोगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद राठौर और उनके समर्थकों ने नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सनातन पदयात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई। यात्रा के उद्देश्य और सनातन संस्कृति के जयकारों व जोरदार नारेबाजी से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया।
उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का महासंकल्प
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सद्भावए आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
घर-घर पहुंचेगा यात्रा का संदेश
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का महाअभियान है। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैलेंडर को प्रकाशित करवाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस ऐतिहासिक पदयात्रा की स्मृतियां और सद्भाव का संदेश आमजन के घरों तक पहुंचे। कैलेंडर विमोचन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button