भोपालमध्य प्रदेश

पचमढ़ी के इतिहास से जुड़ी रोचक कथाओं और किवदंतियों का 3D प्रोजेक्शन

भोपाल

राज्य पर्यटन विकास निगम ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर पचमढ़ी में पर्यटकों हेतु रीक्रिएशन जोन में मल्टीमीडिया एवं लेजर शो का शुभारंभ किया गया है। इसमें 3D प्रोजेक्शन मैपिंग, लाइटिंग और स्पेशल साउंड इफेक्ट के माध्यम से पचमढी के इतिहास से जुड़ी रोचक कथाओं और किवदंतियों पर शो तैयार किये गये है। इसका उद्देश्य 3D एनिमेशन कन्टेन्ट के माध्यम से पचमढ़ी के इतिहास और उसके महत्व से पर्यटकों और खासकर नई पीढ़ी को परिचित कराना है।

प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम एस. विश्वनाथन ने बताया कि पचमढ़ी आने वाले पर्यटकों को सूर्यास्त के बाद किसी प्रकार का मनोरंजन या समय व्यतीत करने के लिए पूर्व में कोई स्थान नहीं था। अब लेज़र-शो देशी-विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के रोचक और मनोरंजन का साधन बनेगा।

पचमढ़ी के रीजनल मेनेजर सैयद आरिफ नकवी ने बतायाकि शो में आने वाले अतिथियों को फूल (Rose Bud) भेंट कर स्वागत किया जायेगा। मल्टीमीडिया एवं लेजर शो के प्रतिदिन दो शो संचालित किए जायेगे। पहला शो शाम 7 से 7:30 बजे तक और दूसरा शो शाम 7:45 से 8:15 बजे तक संचालित किया जाएगा। लेजर-शो के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। प्रत्येक शो के बाद सेनेटाईजनेशन उपरान्त ही अगले शो में अतिथियों एवं पर्यटकों को प्रवेश दिया जायेगा। वैन्यू पर पर्यटकों की सुविधा के लिए मास्क भी उपलब्ध होंगे।

लेज़र शो की स्क्रिप्ट अवधोश वर्मा द्वारा तैयार की गई है। प्रमुख वाइस ओवर शम्मी नारंग और श्रीमती रिद्धिमा बग्गा तथा संगीत सुधीर संजय रिखारी द्वारा दिया गया हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hitro zorenje paradižnika s pomočjo Napoved magnetnih Vse, kar potrebujete, je doma: zelenjadar deli učinkovito znanje Kako preprečiti pokanje Mladi norci: polet v Kako odstraniti superglue iz Razkrivanje skrivnosti: kako hraniti pivonijo Ali res vsak Kako se znebiti vonja po "rabljenem" brez pranja: Kako ohraniti česen do pomladi: dva rastlina za shranjevanje Zdravilne lastnosti surove zelenjave: Vsi kuhajo, vendar bi jo Kako hitro odstraniti umazanijo s prstov Poletna slivova marmelada: Kako omehčati stare frotirne brisače: koristni nasveti Uspešen prvi zmenek: skrivnosti, Sajenje zimskega Kako rešiti težavo z rastjo