Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

धर्मांतरण के आरोपी जब्बार खान के घर नपा ने चिपकाया नोटिस

- 24 घंटे में घर की अनुमति दिखाने के निर्देश

सीहोर। बीते दिनों मुख्यालय के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में एक घर में धर्मांतरण मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद अब नगर पालिका भी एक्शन में आ गई है। नगर पालिका ने इस मामले के मुख्य आरोपी जब्बार खान के घर नोटिस चिपकाया है।
नपाकर्मियों द्वारा हाऊसिंग कालोनी स्थित जब्बार खान के घर नोटिस चिपकाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नपाकर्मी कहते सुनाई दे रहे है कि 10 मिनट से आवाज लगा रहे हैं, लेकिन कोई घर से बाहर नहीं आ रहा है। नगर पालिका द्वारा चिपकाए गए नोटिस में स्पष्ट है कि 24 घंटे के अंदर घर की अनुमति नगर पालिका कार्यालय में दिखाएंगे नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें 4 दिन पहले जिला मुख्यालय स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में जब्बार खान के घर धर्मांतरण मामले की गतिविधि संचालित होते मिली थी, इस मामले में पुलिस ने जब्बार खान व उसकी पत्नी को आरोपी बनाया है। अब इस मामले में नगर पालिका भी एक्शन लेने जा रही है।
पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज, पुलिस कर्मी निलंबित
इधर इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले ही फरियादी गोविंद मसुरे पिता स्व. रमेशचन्द्र मसुरे आयु 43 वर्ष हाल निवासी ग्राम बिजौरी जिला सीहोर के आवेदन पर जांच उपरांत जब्बार पिता जरदार खान व उसकी पत्नि ताहिरा खान के विरुद्ध धारा 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत अपराध घटित करना पाया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 582/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.