Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

जमीन विवाद में घायल मदनलाल की भोपाल में मौत, हत्या की धारा बढ़ाकर तीन आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल मदनलाल मेहरा की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मदनलाल की मौत के बाद गोपालपुर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार और लाठी-रॉड भी बरामद कर लिए हैं।
बता दें घटना 19 नवंबर की है, जब गोपालपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस हमले में मदनलाल मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। शुरुआत में पुलिस ने मीनाबाई पति मोहनलाल मेहरा निवासी गोपालपुर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मदनलाल की सांसें थम जाने के बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) का इजाफा किया।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तीनों आरोपी
हत्या की धारा जुडऩे के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज की। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने डोभा रोड गोपालपुर निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहनलाल पिता बाबूलाल मेहरा, रेखाबाई पति मोहन मेहरा और किस्मत पिता मोहनलाल मेहरा शामिल हैं।
हथियार जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किए गए लाठी, लोहे की रॉड, तंग्या, दराता और कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को भैरूंदा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
बाल अपचारी के खिलाफ अलग से कार्रवाई
पुलिस के अनुसार इस पूरी घटना में एक बाल अपचारी का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कानूनी प्रक्रिया अपना रही है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button