Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र इछावर में विकास कार्यों की समीक्षा, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ली बैठक

सीहोर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने और युवाओं को खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर जनपद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर वीबी जी राम जी योजना की समीक्षा की और आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने वीबी जी राम जी योजना के संचालन और इसके तहत किए जा रहे निर्माण व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। श्री वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।
सांसद खेल महोत्सव को भव्य बनाने के निर्देश
राजस्व मंत्री ने बैठक में सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित होने वाला यह खेल महोत्सव ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच है। श्री वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं और इसमें अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि छिपी हुई खेल प्रतिभाएं सामने आ सकें।
ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, तहसीलदार गजेंद्र सिंह लोधी, जनपद सीईओ रूशाली पोरस, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल, कैलाश सुराना सहित विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button