Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी में अवैध शराब की जमकर बिक्री, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

- बुधनी अनुभाग के तीनों थानों में 10 प्रकरण दर्ज, 101.91 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सीहोर। अवैध शराब, नशीले पदार्थों सहित अवैध कार्यों को लेकर चल रहे पुलिस के विशेष अभियान के तहत बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त हो रही है। दरअसल बुधनी अनुभाग के तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 102 लीटर अवैध शराब जप्त की है तो वहीं 10 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना एवं एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में बुधनी अनुभाग के थाना बुधनी, रेहटी एवं शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना बुधनी पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इन पर हुई कार्रवाई –
कार्रवाई के दौरान आरोपी नारायण सोलंकी निवासी ग्राम पांडाडो के कब्जे से 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी राकेश वर्मा निवासी खांडावड के कब्जे से 5.040 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, आरोपी घनश्याम पुरी गोस्वामी के कब्जे से 18.500 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब, आरोपी मंगल प्रसाद अहिरवार निवासी माना के कब्जे से 11.340 लीटर देशी एवं विदेशी शराब, आरोपी पूनम बामने निवासी माना के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा आरोपी बसंत कुमार गौर निवासी ग्राम जहाजपुरा के कब्जे से 23.210 लीटर शराब जब्त की गई। इस प्रकार थाना बुधनी पुलिस द्वारा कुल 83.590 लीटर शराब जब्त कर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
थाना रेहटी पुलिस की कार्रवाई –
थाना रेहटी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। इनमें अपराध क्रमांक 675/26 में आरोपी मंगू सिंह पिता धूल सिंह राजपूत उम्र 70 वर्ष निवासी कलवाना की गुटखा पाउच की गुमटी से 18 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा, कीमत 1,620 रुपए जब्त की गई। अपराध क्रमांक 677/26 में आरोपी लखनलाल पिता अनोखी लाल बडगूजर उम्र 62 वर्ष निवासी माथनी के कब्जे से ग्राम माथनी में उसके घर के पास से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 500 रुपए जब्त की गई। इसी तरह अपराध क्रमांक 678/26 में आरोपी वीरेंद्र वर्मा पिता रामपाल वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी कलवाना के कब्जे से बस स्टैंड ग्राम कलवाना में 21 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा, कीमत 1,700 रुपए जब्त की गई।
थाना शाहगंज पुलिस की कार्रवाई –
थाना शाहगंज पुलिस द्वारा ग्राम खिड़िया कुर्मी में कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान सल्लाम के कब्जे से 35 क्वार्टर देशी शराब, अनुमानित कीमत लगभग 2,800 रुपए जब्त की गई। बुधनी अनुभाग के तीनों थानों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए। एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा ने बताया कि बुधनी अनुभाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ढाबों, दुकानों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर सतत निगरानी रखकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button