Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी बंगले के पास विवाद के बाद युवक की छुरी घोंपकर हत्या

सीहोर। शहर के मंडी क्षेत्र में मस्जिद के पास और एसपी बंगले के समीप बुधवार शाम करीब 6.30 बजे एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक अज्ञात आरोपी ने युवक की पीठ में छुरी घोंप दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मस्जिद मोहल्ला मण्डी निवासी निवासी लईक कुरैशी पिता लतीफ कुरैशी का बुधवार शाम करीब 6.30 बजे अपने ही समुदाय के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच एक अज्ञात आरोपी ने लईक कुरैशी पर पीछे से छुरी से हमला कर दिया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
छुरी लगने से लईक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में मौके पर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर और जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button