Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रोजगार मेले में 362 युवा शामिल, 178 का प्राथमिक चयन

सीहोर। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से आष्टा के शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए और उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
रोजगार मेले में बैंकिंग, हेल्थकेयर, गिग वर्कर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कुल 8 कंपनियों ने हिस्सा लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले में कुल 362 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लियाए जिनमें से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद 178 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
अधिकारी और कॉलेज स्टाफ रहे मौजूद
रोजगार मेले के आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र सूर्यवंशी, टीपीओ अनिमेष पटेल, जिला रोजगार अधिकारी कमलेश पटेल, यंग प्रोफेशनल विवेक यादव और काउंसलर जितेंद्र परमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button