Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अंतरिक्ष की दौड़ में वीआईटी के छात्रों का डंका, ‘टीम अग्निपक्षा’ ने लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज में भारत और एशिया में लहराया परचम

सीहोर। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के होनहार छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी की छात्रों द्वारा संचालित एयरोस्पेस टीम टीम अग्निपक्षा ने प्रतिष्ठित लैटिन अमेरिकन स्पेस चैलेंज-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और पूरे एशिया में पहला स्थान हासिल किया है। दुनिया भर की दिग्गज यूनिवर्सिटी टीमों को टक्कर देते हुए इस टीम ने 3 किलोमीटर रॉकेट्री श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 14वां स्थान (शीर्ष 15 में) प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता की कैनसैट श्रेणी में भी टीम अग्निपक्षा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत में दूसरा, एशिया में पांचवां और दुनिया भर में 18वां स्थान हासिल किया है।
कम समय में दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता

टीम अग्निपक्षा के लिए यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि बहुत कम समय के भीतर यह उनकी दूसरी बड़ी वैश्विक उपलब्धि है। इससे ठीक पहले, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित श्रेस 2 स्पेस इंटरनेशनल प्रोपल्शन कॉम्पिटिशन 2026 में भी इस टीम ने दुनिया भर में 8वीं रैंक हासिल की थी। वहां छात्रों ने अपने खुद के बनाए हुए हाइब्रिड रॉकेट इंजन के दो सफल परीक्षण (हॉट फफायरिंग) कर सभी को चौंका दिया था।
52 छात्रों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क का नतीजा
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम अग्निपक्षा में अलग-अलग इंजीनियरिंग विभागों के कुल 52 छात्र शामिल थे। इनमें…
– एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से 37 छात्र
– बायोसाइंसेज, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 6 छात्र
– कंप्यूटिंग साइंस व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 5 छात्र
– इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से 4 छात्र शामिल रहे।

इन सभी छात्रों ने मिलकर रॉकेट और छोटे सैटेलाइट का डिजाइन तैयार करने से लेकर उसके पुर्जे जोडऩे, सॉफ्टवेयर सेट करनेए स्ट्रक्चर की जांच करने और असली मिशन की तरह उसे उड़ाने व टेस्ट करने तक का सारा काम खुद ही पूरा किया।
कुलपति और मेंटर ने जताया गर्व
इस पूरी यात्रा में टीम के फैकल्टी मेंटर और कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत जीके ने छात्रों का कदम-कदम पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रोजेक्ट की योजना बनाने, तकनीकी कमियों को दूर करने और सभी विभागों के छात्रों के बीच तालमेल बिठाने में अहम भूमिका निभाई।

छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हुए वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (कुलपति) प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि ष्टीम अग्निपक्षा की लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय सफलता पूरे विश्वविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है। यह हमारे छात्रों की कड़ी मेहनत, टीम वर्क, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और यूनिवर्सिटी द्वारा दी जा रही प्रैक्टिकल शिक्षा व नवाचार के माहौल का ही नतीजा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी छात्रों को भविष्य में ऐसे ही बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने और देश का नाम रोशन करने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button