मनोरंजन

गोल्डन आउटफिट में उर्वशी रौतेला आईं नजर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फैशन की दुनिया में एक अलग मुकाम कायम किया है। अदाकारा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अदाकारा गोल्डन आउटफिट में नजर आईं थी। जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए थे। अदाकारा ने एक बार फिर से अलग लुक ट्राई किया है। आइए देखते हैं इस बार उर्वशी ने अपने चाहनेवालों को मदहोश करने के लिए कौन सा अवतार लिया है ….

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सिल्वर ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो इस आउटफिट में अदाएं दिखला रही हैं। जिसे देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है, 'माफी को स्वीकार किया गया, लेकिन एंट्री पर मनाही है।'

उर्वशी अपने बेडरूम के दरवाजे पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। अदाकारा ने मेटैलिक फ्रिंज शॉर्ट ड्रेस कैरी कर रखा है। इसके अलावा ड्रेस की मैचिंग रिंग पहन रखी हैं। बालों को उन्होंने बांध रखा है और कुछ डिजाइनर पीस लगाए हैं। आखों को उन्होंने स्मोकि टच दे रखा है। पूरे लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि हाल ही में उर्वशी ने गोल्डन ड्रेस में अरब फैशन वीक में भी वे रैंप वाक करती नजर आईं थी। उनके आउटफिट की कीमत जानकर हर कोई हैरान रह गया। उर्वशी ने जिस आउटफिट को पहनकर रैंप वॉक किया उसकी कीमत एक या दो नहीं बल्कि पूरे 40 करोड़ है। इस आउटफिट की खासियत यह है कि वो हीरे और सोने से बनी है।

उर्वशी की ड्रेस ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने इस दौरान 24 कैरेट सोने का मेकअप भी कराया था। अदाकारा ने गोल्ड मेकअप के साथ कोहल आईज, बीमिंग हाइलाइटर, ग्लिट्री आईशैडो और बालों को चिपकू स्टाइल में लॉक करते हुए हेयरडू के साथ हाइड किया था। बता दें कि उर्वशी  रौतेला पहली भारतीय महिला हैं जो अरब फैशन वीक में दो बार वाक कर चुकी हैं। यह एक सबसे बड़े फैशन वीक में से एक है। इतना ही नहीं उर्वशी के नाम एक और उपलब्धि हाल ही में जुड़ी है। कुछ ही दिनों पहले मिस यूनिवर्स पेजेंट में वो जज बनी थी। वो मिस यूनिवर्स को जज करने वाली सबसे कम उम्र की पहली महिला बनी हैं। उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश'  में नजर आएंगी। इस सीरीज में उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Utforska vårt bibliotek med användbara livshackar, spännande recept och praktiska artiklar om trädgårdsarbete. Lär dig nya sätt att organisera ditt hem, laga enkla och hälsosamma måltider, samt odla grönsaker och örter i din egen trädgård. Upptäck hur du kan maximera din tid och energi med våra smarta tips och tricks! Tvätt från tvättmaskinen: Naturläkemedlet Snabbt bli röd: Rikliga bevattning för en Vad man ska göra om blixtlåset fastnar: 5 enkla sätt Upptäck nya spännande sätt att laga mat, organisera ditt hem och odla din egen trädgård med våra användbara livshackar. Lär dig hemligheterna bakom att skapa läckra måltider och upptäck hemligheter för att skapa en blomstrande trädgård. Utforska vårt bibliotek med artiklar och förvandla din vardag till en äventyrlig resa mot självförverkligande. Välkommen till en värld av kreativitet, nytänkande och inspiration!