रेहटीसीहोर

सब मिलकर पार्टी को नई ऊचाई देंगे : भूपेंद्र पाटीदार

युवा शक्ति ने किया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत

रेहटी। युवा मोर्चा की हमेशा से पार्टी में अहम भूमिका एवं जिम्मेदारी रही है। हम सब युवा मिलकर पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाएंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। यह कहना है युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पाटीदार का। वे सीहोर जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेहटी पहुंचे थे। इस दौरान युवा मोर्चा सलकनपुर मंडल द्वारा उनकी भव्य अगवानी की गई और उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पाटीदार का नगर रेहटी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भूपेंद्र पाटीदार जिला अध्यक्ष बनने के बाद बुधनी विधानसभा का आज यह पहला दौरा कार्यक्रम था। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार शाम को नगर रेहटी पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम नगर में प्रवेश करते हुए उनका युवा नेता अक्षय दुबे एवं दीपक ठाकुर मित्र मंडली द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद रेहटी हॉस्पिटल गेट के सामने नितेश साहू एवं धर्मेंद्र सोलंकी मित्र मंडल द्वारा यहां पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रेहटी कृषि उपज मंडी के सामने ग्रामीण युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चेतन पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इधर चकल्दी में भी हुआ भव्य स्वागत- 
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार का ग्राम चकल्दी पहुँचने पर युवा नेता महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र पटेल का ग्राम चकल्दी प्रथम आगमन था। भाजपा मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार, महेन्द्र सिंह पटेल द्वारा पाटीदार का शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि पार्टी ने मुझे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी उसके बाद में जिले का दौरा कर रहा हूं। आज ग्राम पंचायत चकल्दी आया हूँ जहां आज मुझे सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवाओं का होना भी बहुत जरूरी है। युवा टीम ही हर जगह सक्रिय भूमिका निभाती है। हमें सभी युवा साथियों के साथ मिलकर काम करना है और पार्टी को मजबूत करना है। इस अवसर पर नव निर्वाचित पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कमलेश मीणा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरि सिंह बारेला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  सीमा अर्जुन मुकाती, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहेल खान का भी स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेशचंद्र महेश्वरी, वन लघु संघ जिला अध्यक्ष अमर सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार, भगवान सिंह पटेल, राजेश विश्वकर्मा सरपंच, श्रवण व्यास मंडल महामंत्री, राजेश सोलंकी ,सुभाष यादव, भानुप्रताप पटेल ,बृजेश साहू ,डॉक्टर ओमप्रकाश परमार ,दीनदयाल सिसोदिया, कैलाश महाराज पंवार, अर्जुनसिंह पटेल पूर्व चेयरमैन, लिखीराम साहू, राजेश विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी, विजय पंवार,डॉक्टर विजय यादव, शेषराम पंवार, संजय सिसोदिया, अनिल मालवीय, पप्पू सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website! Leer hoe je tijd en geld kunt besparen, smakelijke gerechten kunt bereiden en je groene vingers kunt ontwikkelen. Van praktische huishoudelijke tips tot heerlijke culinaire hoogstandjes, we hebben alles wat je nodig hebt om je leven gemakkelijker en lekkerder te maken. Bezoek ons nu en laat je inspireren! Waarom voedingsdeskundigen aanbevelen havermout op water Waarom Intimiteit verdwijnt in relaties: 5 verborgen boodschappen die een kat je stuurt Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website. Leer hoe je je leven gemakkelijker kunt maken, geniet van nieuwe smaken in de keuken en ontdek alles over het verbouwen van je eigen groenten en fruit. Laat je inspireren en maak van elke dag een beetje beter met onze waardevolle content!