आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सरकारी जमीन पर मिट्टी-गिट्टी का अवैध उत्खनन

क्षेत्र में चल रहे वेयर हाउसों सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए उपयोग में ली जा रही है अवैध मिट्टी, स्थानीय डंपरों से दिनभर ढोयी जा रही है मिट्टी और गिट्टी

रेहटी। अवैध उत्खनन न करने कोे लेकर भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश हों, लेकिन रेहटी तहसील में भाजपा नेताओं के संरक्षण मेें ही जमकर अवैध उत्खनन का कार्य कराया जा रहा है। यह अवैध उत्खनन सरकारी जमीन से किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोग ही लगे हुए हैं। इसी तरह चकल्दी क्षेत्र में चल रही क्रेशर मशीनों के द्वारा भी जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इससे जहां सरकारी खजाने को हर साल करोड़ों रूपए की चपत लग रही है, तो वहीं क्षेत्र की सड़कों की हालत भी इनके डंपर खराब कर रहे हैं।
रेहटी तहसील अवैध कार्यों का गढ़ बन चुकी है। जिधर देखो उधर ही ये अवैध कार्य चल रहे हैं। पहले क्षेत्र मेें रेत का भी बड़ा अवैध कारोबार था, लेकिन कंपनी द्वारा इस पर तोे लगाम लगा दी गई है, लेकिन इस समय मिट्टी, कोपरा सहित गिट्टी का अवैध कारोेबार जमकर चल रहा है। इन कार्यों के लिए न तो नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही इसके लिए कोई कानून काम कर रहा है। इस काम में सिर्फ मनमानी ही चल रही है।
यहां से दिनभर निकाली जा रही है मिट्टी-
रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले आंवलीघाट, बोरी, भड़कुल, बाबरी, चंदपुरा सहित अन्य स्थानों से दिनभर अवैध मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। इस काम में यहां के स्थानीय रसूखदारों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इनकेे संरक्षण में दिनभर जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध मिट्टी, कोपरा खोदा जा रहा है और ये मिट्टी, कोपरा क्षेत्र मेें बन रहे वेयर हाउस सहित अन्य निर्माण कार्यों मेें भर्ती के लिए पटका जा रहा है। यहां बता दें कि इस समय क्षेत्र मेें कई वेयर हाउसों सहित अन्य निजी निर्माण कार्य जमकर चल रहे हैं। इनमें भरने के लिए हर दिन सैकड़ों डंपर मिट्टी एवं कोपरा सप्लाई किया जा रहा है। प्रशासन की आंखों केे सामने यह सब किया जा रहा है, लेकिन इन पर रोक किसी की नहीं है।
बिना रायल्टी चुकाए दौड़ रहे डंपर-
क्षेत्र में मिट्टी-गिट्टी सप्लाई करने में लगे डंपर बिना रायल्टी के ही सरपट दौड़ रहे हैं। ये डंपर एक तो बिना रायल्टी के मिट्टी-गिट्टी सप्लाई कर रहे हैैं तो वहीं ओव्हर लोडिंग केे कारण क्षेत्र की सड़कोें को खराब भी कर रहे हैं। एक साल पहले बनी सड़कों में इन ओव्हर लोडिंग डंपरों के कारण गड्ढे बन गए हैं।
इनका कहना है-
अवैध उत्खनन को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। यदि कहीं भी अवैध उत्खन्न होता पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खोदी जा रही है वहां के संबंधित पटवारी से रिपोर्ट ली जाएगी।
– केएल तिलवारी, तहसीलदार, रेहटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro všechny nadšence kulinářství, zahradničení a užitečného know-how zde máme sbírku tipů, triků a receptů! Objevte s námi tajemství úspěšného pěstování vlastní zeleniny, nejnovější kuchyňské triky a zajímavé články o výživě a zdravém životním stylu. Buďte s námi na cestě k lepšímu a plnohodnotnějšímu životu! Jak získat obrovské papriky? Vyzkoušejte tyto Přírodní ochrana zeleninové zahrady: Využití dehtu jako bezchemického Lilkové závitky: rychlý a chutný předkrm pro Bez droždí: Připravte si lahodné sýrové buchty Tajný domácí recept, který zmizí plevel jednoduše: Získejte nejnovější tipy a triky pro usnadnění vašeho každodenního života! Naše stránka nabízí širokou škálu článků o kulinářství, domácím řemesle a zahradničení, abyste mohli využít všechny výhody svého domova a zahrady. Sledujte naše užitečné návody, recepty a rady, které vám pomohou žít zdravý a naplněný život!