मनोरंजन

उर्फी जावेद को अजीबोगरीब फैशन और अतरंगी स्टाइल करना पड़ा महंगा

उर्फी जावेद टीवी जगत की वो हसीना है जो अपने प्रोजेक्ट्स के चलते कम और अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद टॉपलेस अवतार में नजर आईं, उन्होंने ड्रेस नहीं बल्कि जंजीर और ताले से शरीर को ढका और टॉप की तरह कैरी किया। लेकिन उर्फी जावेद को ये अतरंगी स्टाइल मंहगा पड़ गया। भारी-भरकम चैन और तालों को गले में लटकाने की वजह से उनकी गर्दन पर चोट लग गई जिसकी शॉकिंग तस्वीरें सामने आई है।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी गर्दन का हश्र दिखाया कि हैवी ताले और चैन पहनने की वजह से उनकी गर्दन छिल गई और चोट लग गई। तस्वीर में गर्दन के लाल निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की आफ्टर और बिफोर वाली तस्वीरों को शेयर कर अपना हाल दिखाया।

हाल में ही उर्फी जावेद को इस अतरंगी स्टाइल में स्पॉट किया गया। उन्होंने टॉप न पहनकर गले में ताले, जंजीरे और कई तरह की चैन गले में वियर किए जिसके साथ बिकिनी बॉटम कैरी किया। इस लुक के सामने आने के बाद वह खूब सुर्खियों में छाई। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने खूब प्रतिक्रियाएं शेयर की।

बता दें उर्फी जावेद करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इससे पहले वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब वह अपने काम के चलते कम और ड्रेसिंग सेंस के चलते ज्यादा गपशप में बनी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy, triky a užitečné články pro váš zahradní ráj. Objevte chutné recepty, kuchařské triky a užitečné rady pro pěstování zeleniny a bylinek ve vaší zahradě. Buďte inspirativní a vytvářejte si vlastní oázou zdraví a chuti. Kočičí lenost: Problém Signály stresu u koček: jak je rozpoznat Jak se seznámit Jak správně Nejčastější příčina, proč kočka Zde najdete spoustu užitečných rad a tipů pro každodenní život. Naše stránka nabízí lánky o kuchařství, domácích triků a zahradničení. Pokud hledáte inspiraci pro nové recepty, rady pro řešení běžných problémů nebo tipy pro pěstování zeleniny, jste tu správně. Přejeme vám hodně zábavy při objevování našich užitečných článků!