खेल

विराट ने शतक के चक्कर में अपना पुराना रिकॉर्ड खराब किया, छह साल में पहली बार औसत 50 से नीचे

नई दिल्ली
विराट कोहली ने पिछले दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं ठोका है। हालांकि इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा है। लेकिन अब टेस्ट में उनका औसत 50 से नीचे का आ गया है। 2017 के बाद से ऐसा पहली हुआ है कि विराट का बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे गिरा है। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में केवल 13 रन ही बनाए। इससे अब उनके औसत में गिरावट आ गई है। कोहली को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कम से कम 42 रन बनाने थे, ताकि उनकी औसत कायम रह सके। लेकिन ऐसी हो नहीं सका। फॉर्म में गिरावट आने के कारण कोहली का औसत भी अब छह साल बाद 50 से नीचे आ गया है।

विराट ने अपना पिछला शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उनका यह शतक कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पिंक बॉल टेस्ट में आया था। लेकिन उसके बाद से उनकी बल्लेबाजी औसत में 28.75 की गिरावट आई है। 70वें शतक तक कोहली का औसत 54.97 का था। पूर्व कप्तान ने अपने 52वें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 50 की औसत हासिल की थी। उस समय उन्होंने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।  कोहली ने इसके बाद 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में 254 रन बनाकर करियर की बेस्ट औसत 55.10 हासिल की थी। हालांकि उसके बाद उनकी औसत नीचे गिर रही है। तीनों फॉर्मेट की बा करें तो टेस्ट में 50.35 की, वनडे में 58.07 की औसत से और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 51.50 की औसत से रन बनाए हैं।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Je to ředitel nebo ředitelé? Na tuto Rychlý IQ Jen šťastlivec spátrá kočku za 7 Jak najít slovo kvas za 7 sekund: velmi Všichni vidí bizona, Kde se Pouze 1 procento lidí najde želvu v akváriu Hadanka pro ty, kteří mají orlí 3 hvězdičky v