Newsमध्य प्रदेशसीहोर

नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मारी फुटबॉल में किक, आरंभ हुई नपाध्यक्ष फुटबाल प्रतियोगिता

- पहले ही मैच में नर्मदापुरम ने 12-0 के विशाल अंतर से मुरैना को हराया

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर राज्य स्तरीय नपाध्यक्ष प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर मध्यप्रदेश के विभिन्न संभागों से आए खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। शाम को पहला मैच नर्मदापुरम और मुरैना के बीच हुआ, जिसमें नर्मदापुरम ने 12-0 के विशाल अंतर से मुरैना को हराया। इस मैच में अनिकेत ने सात गोल किए।
उन्होंने कहा कि खेलों की जीवन में अहम भूमिका है। खेल में हार और जीत होती रहती है, लेकिन आप लोग अच्छा प्रदर्शन करे। श्री राठौर ने इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के द्वारा लगातार इस मैदान पर 15 से अधिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। शुक्रवार को दो मैच खले गए, इसमें पहला मैच नर्मदापुरम-मुरैना फुटबाल टीम के अलावा एक अन्य मुकाबला भोपाल-विदिशा के मध्य खेला गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा आदि शामिल थे। एसोसिएशन के सचिव श्री कन्नोजिया ने बताया कि शुक्रवार से आरंभ हुई नपाध्यक्ष राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 16 फुटबाल टीमों का चयन किया गया है। शनिवार की शाम को चार बजे पहला मैच ग्वालियर-शिवपुरी और दूसरा मैच शिवपुर-सीहोर के मध्य खेला जाएगा। शुक्रवार को पहले मैच में नर्मदापुरम-मुरैना आमने-सामने थे, लेकिन नर्मदापुरम ने पहले ही मिनिट से आक्रमक अंदाज में खेलते हुए 12-0 के विशाल अंतर से हराया। इसमें नर्मदापुरम की ओर से सबसे अधिक गोल अनिकेत ने सात गोल, अभि, शुभम ने 2-2 और रमन ने एक गोल किया। इधर एक अन्य मुकाबला भोपाल-विदिशा के मध्य खेला गया। इसमें भोपाल मैच के अंतिम समय तक 2-0 की बढ़त लिए हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.