धर्म

26 दिसम्बर 2021 रविवार राशिफल

मेष
एकाग्रता में कमी मेष राशि के कुछ जातकों को आज के दिन महसूस हो सकती है क्योंकि चंद्र ग्रह आज आपके षष्ठम भाव में गोचर करेंगे। ऑफिस के पेंडिंग काम को इस राशि के कुछ जातक घर पर आज पूरा कर सकते हैं। मादक पदार्थों का सेवन करना आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा उदर से संबंधी विकार हो सकते हैं। मेष राशि वालों को आज के दिन योग ध्यान करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
भाग्य 75% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा के पाठ से लाभ मिल सकता है।

वृषभ
आज वृषभ राशि के लोग अपने मनोभावों को बहुत बेहतरीन तरीके से व्यक्त कर पाएंगे, जिससे सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को माता-पिता के सहयोग से शिक्षा क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ में यदि किसी तरह की परेशानी आ रही थी तो वह भी आज के दिन दूर हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर इस राशि के अभिभावक थोड़ा चिंतित नजर आ सकते हैं।
भाग्य 82% तक आपका साथ देगा। माता पार्वती की पूजा करें।

मिथुन
आज के दिन सकारात्मकता आपके अंदर देखने को मिलेगी। माता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। जिन लोगों के घर वालों को ये शिकायत रहती है कि आप उन्हें वक्त नहीं देते तो आज उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वाहन सुख कुछ जातकों को आज के दिन प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में मिथुन राशि के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। कृष्ण भगवान की आराधना करें।

कर्क
आज आपकी राशि के स्वामी आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे, इसलिए कर्क राशि के उन जातकों के लिए दिन खासा अच्छा रह सकता है जो आईटी फील्ड में कार्य करते हैं। अपने स्वभाव से आप घर के लोगों का दिल आज के दिन जीत सकते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ आज के दिन कोई मूवी देखने शाम के समय जा सकते हैं।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

सिंह
सिंह राशि के लोगों को ऊर्जावान माना जाता है और आज के दिन यह ऊर्जा आपके शब्दों से भी झलकेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने से वरिष्ठ लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग अपने किसी जुनियर सहकर्मी की मदद आज के दिन कर सकते हैं, ऐसा करके आपको भी अच्छा महसूस होगा।
भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या
यदि शेयर बाजार या किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया था तो आज के दिन धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में आज इजाफा देखने को मिलेगा। विद्यार्थी कठिन विषयों को समझ पाने में कामयाब होंगे। आपको अपने परिवार के लोगों की परवाह होगी और उन्हें खुश करने के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन शाम के समय कन्या राशि के कुछ लोग कर सकते हैं।
भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। किन्नरों को उनकी जरूरत की चीजें भेंट करें।

तुला
सामाजिक स्तर पर वाद-विवाद करने से तुला राशि के जातकों को आज के दिन बचना चाहिए, नहीं तो बेवजह मानसिक परेशानी होगी। चंद्रमा आपके व्यय के भाव में गोचर करेंगे इसलिए अनचाहे खर्चे आज के दिन हो सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्य करने वाले इस राशि के लोगों के लिए दिन सुखद साबित हो सकता है।
भाग्य आज 68% तक आपका साथ देगा। गणेश जी की पूजा करें।

वृश्चिक
घाटे को मुनाफे में बदलने का हुनर वृश्चिक राशि वालों को आता है और इस हुनर से आज के दिन वृश्चिक राशि के लोग लाभ भी पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से हर मुश्किल का हल आप ढूंढ सकते हैं। लोक व्यवहार करते समय क्रोध में आने से बचें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है।
भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु
अपने किसी दोस्त की मदद से धनु राशि के लोग करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल आज के दिन ढूंढ सकते हैं। इस राशि के जातकों के हाजिर जवाबी आज के दिन परिवार के किसी सदस्य को आहत कर सकती है, इसलिए सावधानी से बातचीत करें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े इस राशि के लोग अपने फॉलोवर्स की संख्या आज के दिन बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ
आज के दिन आपको सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ सकती है। धन से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही बरतना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। जो लोग विदेशों से जुड़े कारोबार में हैं उनको किसी रिश्तेदार के द्वारा अच्छी डील आज के दिन प्राप्त हो सकती है। मन को नियंत्रण में करने के लिए योग ध्यान करना आपके लिए आज के दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
भाग्य आज 70% तक आपका साथ देगा। महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें।

मीन
चंद्रमा आज आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे इसलिए मीन राशि के जातक जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से आकर्षित कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक बीते समय में हुई कमाई का हिसाब किताब लगा सकते हैं। कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अहंकार को आज के दिन खुद पर हावी न होने दें।
भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Dopo una giornata intensa, nasce il desiderio di raccontare esperienze e idee in uno spazio personale. Un blog ben curato aiuta a dare ordine ai pensieri e a creare relazioni. Vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva Il cervello cambia già a quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano le erbacce In autunno, cinque Un formaggio, nove scegliere il dolce Quasi tutti confondono i nuovi dopo il caffè otto quattro pesci Hai questo Notti agitate: cosa Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il Sembra innocuo, ma nasconde rischi posso mangiare uova dopo i 60? a tavola, meglio quali ormoni influenza davvero la caffeina? uva fresca o succo: benefici e precauzioni in autunno, primi segnali del tumore polmonare Perché ha creato una lingua E se il tuo blog diventasse il posto dove raccogliere idee, dubbi e piccole scoperte? Inizia con semplicità, il resto verrà da sé.