मनोरंजन

सोशल मीडिया पर जज शिल्पा शेट्टी और बादशाह के बिहैवियर पर लोगो ने निकाला गुस्सा

मुंबई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू  हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट' के स्टेज पर पहुंचीं। इस दौरान वो शो के जज बादशाह और शिल्पा शेट्टी  के पास भी गईं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जब हरनाज संधू शिल्पा और बादशाह से मिलने पहुंची तो बादशाह अपनी सीट से उठे तक नहीं। वहीं शिल्पा शेट्टी के एक्सप्रेशन भी ऐसे थे, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और दोनों जजों की क्लास लगा दी।

इस वीडियो को खुद हरनाज संधू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में हरनाज संधू जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं तो वहां मौजूद बादशाह अपनी सीट पर ही बैठे-बैठे हरनाज से बोले- फाइनली कोई तीसरा बंदा आया है चंडीगढ़ से। वहीं बादशाह के बगल में खड़ी शिल्पा शेट्टी ने भी हरनाज को देख बेहद बुझा-सा रिएक्शन दिया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ खड़ी दिखीं। हरनाज के लिए दोनों जजों का ऐसा बिहैवियर देख लोग भड़क उठे और इन्हें जमकर ट्रोल किया।

एक यूजर ने हरनाज के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- क्या हरनाज इससे ज्यादा सम्मान डिजर्व नहीं करती थीं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या इन जजों को तमीज नहीं है। कितने बनावटी लग रहे हैं ये लोग। साफ दिख रहा है कि नकली एक्सप्रेशन दे रहे हैं। हरनाज ने देश का मान बढ़ाया है, लेकिन कोई सम्मान नहीं। बेहद शर्मनाक है ये। एक और यूजर ने कहा- हरनाज की वजह से 21 साल बाद भारत को एक बार फिर मिस यूनिवर्स ताज मिला लेकिन इन जजों के हाव-भाव कितने बनावटी हैं।

कौन हैं हरनाज संधू
चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू ने दिसंबर, 2021 में 70वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। हालांकि, हरनाज कौर सीलिएक नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है। बता दें कि celiac एक इंटेस्टाइनल बीमारी है। यह बॉडी में ग्लूटेन के डाइजेस्ट ना हो पाने के कारण होती है। इस बीमारी में ग्लूटन बढ़ने की वजह से छोटी आंत डैमेज हो जाती है, जिससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है। बाद में इसकी वजह से कई सारे रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही मरीज का वजन भी तेजी से बढ़ने-घटने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
आपके जीवन को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए यहां हम लाये हैं कुछ खास टिप्स और उपाय। हमारे लाइफहैक्स और रसोई खुशबूदार खाना बनाने के संदेश आपके लिए ज़रूर उपयोगी होंगे। हम ओगरोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करते हैं, जिससे आप एक स्वस्थ और सुंदर पौधों का ख्याल रख सकें। हम आपको नई और रो असम के दौरे पर नव-निर्मित मंगलुरु सिटी बसें 2025/08/20" (Newly Built Mangalore 2025/08/20 राष्ट्रीय पंजाब में सड़क दुर्घटना: हमारी वेबसाइट पर हम आपको जीवन के हैक, रसोईघर और बागवानी के बारे में मददगार लेख प्रदान करते हैं। हम आपको सरल और प्रभावी तरीके से अपने दिनचर्या को सुधारने के उपाय बताते हैं ताकि आप स्वस्थ और सुखी रह सकें। हमारी साइट पर आपको चयनित एंग्लो-हिंदी भाषा में उपयोगी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हम बागवानी से संबं