सीहोर

महिला कांग्रेस ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को समर्थन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज, शीघ्र हो पूर्ण : गुलाब बाई ठाकुर

सीहोर। विगत कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को महिला कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गुलाब भाई ठाकुर अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंची और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल से संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु शर्मा की मोबाइल पर चर्चा कराकर समर्थन दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने विभा पटेल अध्यक्ष मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के नाम ज्ञापन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा एवं समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। विभा पटेल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांग जायज है और राज्य सरकार शीघ्र ही इनकी मांगें पूरी करें। इस अवसर पर मीरा रैकवार, ममता शर्मा, सविता राठौर, गीता देवी राठौर, मोहिनी अग्रवाल आदि अनेक महिला उपस्थित थीं।
ये हैं प्रमुख मांगे-
– भारत सरकार ने अक्टूबर 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाया। जिसका आज तक एरियर्स सहित भुगतान नहीं किया गया, शीघ्र भुगतान हो।
– सभी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को नियमित किया जाए। राज्य शासन अपना कर्मचारी घोषित किया जाए।
– सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ताओं को 5 लाख व सहायिकाओं को 3 लाख रुपए दिए जाए। कोरोनाकाल की प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपए दी जाए।
– मिनी कार्यकर्ता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदोन्नत किया जाए। भविष्य में केवल सहायिका व कार्यकर्ता की भर्ती की जाए।
– वरीयता के आधार पर कार्यकर्ता से सुपरवाइजर, सहायिका से कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति दी जाए।
– मोबाइल पर कार्य करने प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण हिन्दी में दिया जाए।
– सभी कर्मचारी की भांति देय सभी सामान्य व्यक्ति का अवकाश केंद्रों में लागू किया जाए।
– प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मानदेय का भुगतान हो, ताकि समय से कर्मचारी की आवश्यकता व परिवार का भरण पोषण कर सकें। इसी तरह अन्य मांगों के निराकरण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
On oublie souvent qu'une pincée de sel change tout. Dans les recettes de restaurants et de cafés, ce détail peut pourtant révéler bien des secrets, à explorer plus en détail. au frigo mariner prudemment les Comment retrouver cette finesse dans sa propre cuisine ? Quelques gestes précis, des produits de saison et une cuisson attentive suffisent à donner aux plats inspirés des cafés une vraie personnalité.