खेल

ऋषभ पंत ने बताया क्यों झेलनी पड़ी दिल्ली कैपिटल्स को एक और हार

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को अपना तीसरा मैच खेला और छह विकेट से मैच गंवा दिया। इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए और उन्होंने कहा कि टीम ने 10-15 रन कम बनाए थे, जिसका खामियाजा हार के रूप में झेलना पड़ा।
 

यह मैच काफी अलग था, पृथ्वी शॉ और क्विंटन डिकॉक को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज इस पिच पर संघर्ष करते नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शॉ ने 34 गेंद पर 61 रन बनाए, वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से डिकॉक ने 52 रनों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 149 रन बनाए, और लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
 

मैच के बाद पंत ने कहा, 'अगर मैदान पर इस तरह से ओस रहती है, तो बार-बार आप इसकी शिकायत नहीं कर सकते हैं। एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हमने 10-15 रन रन कम बनाए थे। अंत में आवेश खान और जेसन होल्डर ने अच्छी गेंदबाजी कर लखनऊ सुपर जायन्ट्स को वापसी दिलाई। इसका क्रेडिट उन्हें जाता है। जब मैदान पर हम उतर रहे थे तो हमने यही कहा था कि मैच के 40वें ओवर तक हम अपना 100 फीसदी देंगे, चाहे रिजल्ट कुछ भी क्यों ना हो। पावरप्ले सही था, हमें कोई विकेट नहीं मिला, हमारे स्पिनरों ने बीच में अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में मैं इतना ही कहूंगा कि हमने 10-15 रन कम बनाए थे।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nemusíte volat manželovi: Jak Jak se zbavit skvrn Jak poznat, že vám někdo Nejlepší termíny Jak jednoduše obarvit Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství pod sedmi : "Jaké potraviny je nejlepší nejíst Polévka s Děti budou prosit o