सीहोर

Sehore News : जिले में 21 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन के कार्य होंगे

जल अभिषेक अभियान के तहत जिले में 837 कार्य प्रारंभ हुए

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर वर्षा के जल को सहेजने तथा भू-जल संवर्धन के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में भी जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के कार्य प्रांरभ किए गए हैं। जिले में जल संरक्षण के कुल 837 कार्य प्रारंभ किए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने बताया कि जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में 21 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से जल संरक्षण के कुल 837 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। सीहोर, आष्टा, इछावर, बुधनी एवं नसरूल्लागंज की जनपद पंचायतों में अमृत महोत्सव के तहत 11 करोड़ 41 लाख 27 हजार रूपए की लागत से 92 कार्य, पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत 7 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 407 कार्य एवं अन्य जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के तहत 3 करोड़ 26 लाख 69 हजार रूपए की लागत से 338 कार्य प्रारंभ किए गए हैं।
ग्राम पंचायतों में भी अभियान का शुभारंभ-
जल संरक्षण एवं भू-जल सवर्धन के लिए जिले के अनेक ग्राम पंचायतों में जल अभिषेक अभियान प्रारंभ किया गया है। श्यामपुर में सीहोर विधायक सुदेश राय एवं डाबरी में आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय जल अभिषेक अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जल अभिषेक अभियान का उद्देश्य वर्षा के पानी को रोककर भू-जल स्तर को बढ़ाना और जल प्रबंधन करना है। इस अवसर पर सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्राचीन काल से ही जल के महत्व को बताया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में तालाब अभिन्न अंग रहे हैं। कुएं, बावड़ी आदि हमेशा से ही महत्वूर्ण रहे हैं। इनके माध्यम से जल का संरक्षण होता है और हमारे लिए भी पानी बचता है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि वे आज से ही पानी बचाने के अभियान में जुट जाएं। हम सभी को मिलकर वर्षा जल संग्रहण के लिए काम करना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को पेयजल संकट का सामना न करने पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.