Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आंवलीघाट पर तैनात रहेंगे अधिकारी, प्रशासन ने कसी कमर

सीहोर। जिले के प्रसिद्ध आंवलीघाट पर आगामी भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि नर्मदा स्नान के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे।
कलेक्टर के आदेशानुसार आंवलीघाट पर 17 मार्च से 19 मार्च तक विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 17 मार्च की सुबह 8 बजे से ही अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित होकर जिम्मेदारियां संभाल लें।
गोताखोर और मोटरबोट रहेंगे तैनात
नर्मदा नदी के घाटों पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को पर्याप्त संख्या में गोताखोर और मोटरबोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या डूबने की घटना को रोकने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार घाटों पर गश्त करेंगी।
बुधनी एसडीओपी को विशेष जिम्मेदारी
भीड़नियंत्रण और सुचारू यातायात के लिए बुधनी एसडीओपी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग और रास्तों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें सादे कपड़ों में भी तैनात रह सकती हैं।
विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि राजस्व, स्वास्थ्य और नगर पालिका जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अलग-अलग कार्य सौंपे गए हैं। इसमें पेयजल की आपूर्ति, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अमावस्या स्नान शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.