Newsबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

संगठन की संरचना में हरएक कार्यकर्ता की अहम भूमिका: राघवेंद्र शर्मा

सीहोर जिला भाजपा की सलकनपुर में चल रही तीन दिवसीय कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता देशपांडे भी पहुंची।

सीहोर-रेहटी। सीहोर जिला भाजपा की सलकनपुर में चल रही तीन दिवसीय कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता देशपांडे भी पहुंची। दूसरे दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा के संगठन और उसकी संरचना में हरएक कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता मेहनत करता है, वह पोलिंग बूथ पर अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, कोई कार्यकर्ता दरी बिछाता है, कोई कार्यकर्ता झाड़ू लगाता है तो कोई कार्यकर्ता मंच पर आकर भाषण भी देता है। यही भाजपा है, यही हमारा संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है, किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। हमारा लक्ष्य और ध्येय संगठन गढ़ने के साथ ही गरीबों, बेसहाराओं की सेवा करना है। हम सरकार में इसीलिए हैं कि हम गरीबों की सेवा कर सकें। इससे पहले उनका मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, चकल्दी मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पंवार ने स्वागत भी किया।
दूसरे दिन हुए सात सत्र-
जिला भाजपा कार्यसमिति केे दूसरे दिन सात सत्र हुए। पहला सत्र कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर था। इस सत्र को राघवेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। एक अन्य सत्र में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरिता देशपांडे ने आत्मनिर्भर भारत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है और इसमें हम सभी को अपनी-अपनी भूमिकाओें का निर्वहन करना है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर बेहतर कार्य किए हैं औैर लगातार कर रहे हैं। इसी तरह अंतिम सत्र को पूर्व सांसद आलोक संजर ने संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया का व्यवहारिक उपयोग एवं समझ पर अपनी बात रखी। पूर्व सांसद श्री संजर ने कहा कि आज का युग पूरी तरह से सोशल मीडिया का युग है। सोशल मीडिया का उपयोग बेहतर तरीके से करें। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से हम हमारी एवं सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इसका दुरूपयोग भी जमकर हो रहा है, लेकिन सोशल मीडिया का उपयोग बेहतरी के लिए किया जाना चाहिए। सत्र को भाजपा केे जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला कार्यसमिति का समापन आज हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Opdag hemmelighederne til en sund livsstil, lær nyttige tips til køkkenet og få inspiration til din have med vores fantastiske artikelbibliotek. Vi tilbyder en bred vifte af information og råd til at forbedre dit daglige liv. Uanset om du er interesseret i madlavning, havearbejde eller bare søger nye livshacks, har vi alt hvad du har brug for! En usædvanlig metode til at dyrke Hvordan fjerner du maling pletter fra tøjet Hvor skal man plante courgetter, hvis der er lidt plads: Bedstemors hemmelighed: Sådan sikrer du dig 100% Stille "dræbere" af roser: Ukraine gennemførte for Hvordan slipper du af med Hvordan fjerne lettere fra hvidt tøj på Effekten af regelmæssigt indtag af olivenolie på Fire planter til at plante i haven: Hvilke 4 er Opdag de bedste tip til at forbedre din dagligdag med vores lækre opskrifter, smarte livshacks og nyttige artikler om havebrug. Lad dig inspirere af vores ekspertråd og lær hvordan du kan gøre dit liv sundere og sjovere. Besøg vores hjemmeside nu og bliv en mester i køkkenet og haven!