आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

गरीबों का उत्थान और सेवा ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: हितानंदजी

सलकनपुर में चल रही भाजपा की सीहोर जिला कार्यसमिति का समापन, 12 दिसंबर को होगी मंडल स्तर की कार्यसमिति

सीहोर-रेहटी। भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक लक्ष्य गरीबों की सेवा करना औैर उनका उत्थान करना है। भाजपा राजनीति में इसीलिए है कि वह देशसेवा के अपने संकल्प को साकार कर सके। हमारी सरकारों ने हमेशा से गरीबों, महिलाओं, किसानों सहित अन्य वर्गों के हितों से जुड़ी हुई योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से चलाया है। अब हम सबको भाजपा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपनी महत्ती जिम्मेदारी को पूरा करना है। ये बातें भाजपा के सह संगठन महामंत्री हितानंदजी ने कही। वे शुक्रवार को सलकनपुर में चल रही भाजपा की सीहोर जिला कार्यसमिति के समापन अवसर पर पहुंचे थे। इससे पहले हितानंदजी का मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय एवं सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम डॉ. हितेश वाजपेयी भी उपस्थित रहे। https://sehorehulchal.com/
सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य एकदम साफ है और हम सबको मिलकर भाजपा एवं संगठन की रीति-नीति पर काम करना है। https://sehorehulchal.com/ बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सबकी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां हैं और हम सबको उन जिम्मेदारियों को पूरी तन्मयता के साथ पूूरा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी समय-समय पर इन कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर विचार-मंथन करें और पार्टी की रीति-नीतियों पर चर्चा करके उन्हें आगे बढ़ाएं। https://sehorehulchal.com/
सोशल मीडिया बेहतर प्लेटफार्म है: नेहा बग्गा
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने समापन सत्र के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया अपनी बात पहुंचाने का सशक्त एवं बेहतर माध्यम है, लेकिन इसका उपयोग बेहद समझदारी के साथ करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें आती हैं, लेकिन हमें यह मालूम होना चाहिए कि इनमें हमारे लिए कौन सी चीचें उपयोगी हैं। प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने पत्रकारों के साथ व्यवहार एवं उनके साथ की जाने वाली चर्चा पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम डॉ. हितेश वाजपेयी ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया।
हमें संगठन के कार्यों को नीचे तक ले जाना है: रवि मालवीय
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि तीन दिनों तक चली कार्यसमिति में जिन कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है अब उन कार्यों को हम सबको मिलकर नीचे तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि अब कोरोना की तीसरी संभावित लहर की भी आहट है, इसलिए सबको मिलकर इस संकटकाल के लिए भी तैयार रहना है, ताकि जरूरत पड़ने पर सब मैदान में उतर सकें और लोगों की सेवा कर सकें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही रीढ़ है और हम सबकोे मिलकर संगठन के कार्यों को, सरकार की योजनाओं को हर तबके, हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। https://sehorehulchal.com/ जिलाध्यक्ष ने कोरोनाकाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। भाजपा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
12 दिसंबर को होगी मंडल स्तर की कार्यसमिति-
जिला कार्यसमिति के बाद अब भाजपा की मंडल स्तर की कार्यसमितियां भी होंगी। इसके लिए जिले के सभी मंडलों में 12 दिसंबर को कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें विधायक सहित अन्य पदाधिकारी अलग-अलग मंडल में शामिल होंगे। भाजपा की बूथ स्तर एवं पन्ना समितियों की बैठकें भी होंगी। इस बार पन्ना समितियोें की बैठक पहली बार आयोजित की जाएगी। इस बैठक का आयोजन जिला स्तर पर बृहद रूप से किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे और वे पन्ना प्रमुख एवं समितियों के प्रमुखों से चर्चा करेंगे।

Home

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
L'erreur que presque tout le monde commet en cuisine est de suivre une recette sans goûter au fur et à mesure. Un peu d'attention suffit pourtant à équilibrer les saveurs, comme l'expliquent les conseils à découvrir plus en détail. En hiver, préparez un bouillon d'os savoureux Un détail souvent négligé change pourtant tout : laisser reposer la pâte quelques minutes. En cuisine, ce court délai donne aux saveurs le temps de mieux s'équilibrer.