जॉब्स

CBSE board exams: 10वीं में 30 व 12वीं में 25 सवालों में विकल्प, बोर्ड की ओर से प्रश्नों के बारे में दी गई जानकारी, आशंकाएं खत्म

पटना

CBSE board exams: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं टर्म-2 में विकल्प वाले प्रश्नों की जानकारी परीक्षार्थियों को दी है। दसवीं में अधिकतम 30 फीसदी सवालों में विकल्प रहेगा। वहीं 12वीं के विषयों में 25 फीसदी सवाल विकल्प वाले होंगे। कुछ सेक्शन के सवाल बिना विकल्प वाले होंगे। सेंट माइकल के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि विकल्प वाले प्रश्नों से सहूलियत होगी। रसायन की शिक्षिका आभा चौधरी ने बताया कि विकल्प वाले प्रश्न से छात्रों को फायदा होगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि कई सेक्शन में विकल्प बढ़ाए गए हैं। ज्यादातर विषयों में केस स्टडी में विकल्प रहेंगे।

12वीं के विषयों में विकल्प वाले प्रश्न
 
विषय- एकाउंटेंसी, कुल प्रश्न -12

● कुल 12 सवालों में तीन अंक के प्रश्नों में तीनों में विकल्प।

● पांच अंक के प्रश्न में एक में विकल्प।

विषय- जीव विज्ञान, कुल प्रश्न-12

सेक्शन ए : दो अंक के छह प्रश्नों में दो में विकल्प।

सेक्शन बी : तीन अंक के छह प्रश्नों में एक में विकल्प।

सेक्शन सी : पांच अंक का एक प्रश्न। विकल्प रहेगा।

विषय- रसायन शास्त्रत्त्, कुल प्रश्न – 12

सेक्शन ए : दो अंक के तीन प्रश्न। विकल्प नहीं।

सेक्शन बी : तीन अंक के आठ प्रश्नों में चार में विकल्प।

सेक्शन सी : पांच अंक का एक प्रश्न। विकल्प रहेगा।

विषय – भौतिकी, कुल प्रश्न – 12

सेक्शन ए : दो अंक के तीन प्रश्नों में एक में विकल्प।

सेक्शन बी : तीन अंक के आठ प्रश्नों में दो में विकल्प।

सेक्शन सी : पांच अंक का एक प्रश्न। विकल्प रहेगा।

विषय – गणित, कुल अंक – 15

सेक्शन ए : दो अंक के छह प्रश्नों में एक में विकल्प।

सेक्शन बी : तीन अंक के चार प्रश्न। विकल्प नहीं।

सेक्शन सी : चार अंक के चार प्रश्नों में एक में विकल्प।

सेक्शन डी : चार अंक का एक प्रश्न। विकल्प नहीं।

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं टर्म-2 में विकल्प वाले प्रश्नों की जानकारी परीक्षार्थियों को दी है। दसवीं में अधिकतम 30 फीसदी सवालों में विकल्प रहेगा। वहीं 12वीं के विषयों में 25 फीसदी सवाल विकल्प

10वीं के मुख्य विषयों में विकल्प वाले प्रश्न

सामाजिक विज्ञान, कुल प्रश्न – 13

सेक्शन ए : दो अंक के पांच प्रश्न। किसी में विकल्प नहीं।

सेक्शन बी: तीन अंक के तीन प्रश्न। एक में विकल्प।

सेक्शन सी : पांच अंक के दो प्रश्न। दोनों में विकल्प।

सेक्शन डी : दो प्रश्न। विकल्प नहीं।

सेक्शन ई : मैप वाले प्रश्न। विकल्प नहीं।

विषय: गणित, कुल प्रश्न- 14

सेक्शन ए: दो अंक के छह प्रश्नों में दो में विकल्प।

सेक्शन बी : तीन अंक के चार प्रश्नों में दो में विकल्प।

सेक्शन सी : चार अंक के चार प्रश्नों में एक में विकल्प।

विषय:विज्ञान, कुल प्रश्न – 15

सेक्शन ए: दो अंक के सात प्रश्न। इनमें तीन प्रश्नों में विकल्प।

सेक्शन बी: तीन अंक के छह प्रश्नों में दो विकल्प वाले।

सेक्शन सी: चार अंक के दो प्रश्न। दोनों में विकल्प।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button