मनोरंजन

500 करोड़ के बड़े बजट में बन रही है प्रभास की ‘आदिपुरुष’

साउथ के सुपरस्टार प्रभास काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि प्रभास की यह फिल्म उनकी ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी से भी ज्यादा के बजट में बनाई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ को 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाने का फैसला किया है। ‘आदिपुरुष’ प्रभास के करियर में अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। आदिपुरुष से पहले प्रभास की ‘बाहुबली-2’ 250 करोड़ और 'बाहुबली-1' 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म के बजट को लेकर कंर्फमेशन भी दे दिया है। अब ‘आदिपुरुष’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक भी बन गई है। भूषण कुमार ने कहा, आदिपुरुष 500 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार होगी और इसके दुनियाभर में शोज हाउसफुल जाएंगे। इसलिए, हम इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। हम जानते हैं कि लोग इसे बजट तय होने के बाद देखने आएंगे। क्योंकि यह अपनी तरह की एक अनूठी फिल्म होने वाली है। इसलिए, हम इस फिल्म को भारी बजट में बना रहे हैं। डायरेक्टर ओम राउत ने कहा, मैंने अपनी क्षमता के अनुसार प्रभु राम को समझने की कोशिश की है और मैं जीवन भर समझता रहूंगा। मेरी जानकारी में आंखें दिल का प्रतिबिंब होती हैं और प्रभास इतनी शुद्ध आत्मा हैं कि उनकी आंखें बहुत शांत हैं। उनकी आंखों से मैं प्रभु राम की अपनी कल्पना के सबसे करीब पहुंचा। हर बार जब मैं उन्हें देखता हूं, तो उनकी आत्मा आंखों से ही दिखती है और यह अत्यंत शुद्ध है। ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म ‘रामायण’ का एडेप्टेशन है। इस फिल्म में प्रभास भगवान श्री राम के रूप में दिखाई देंगे। प्रभास के अलावा फिल्म में सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह भी लीड रोल में हैं। कृति सेनन माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 में दुनियाभर में 20 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म को मिली सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Τι να Πώς να ακονίσετε το ψαλίδι στο Το καλοκαιρινό κόλπο που κάνει τα βατ Τα ακάρεα θα είναι οικοδεσπότες: Δέκα δευτερόλεπτα και το σπίτι Τραγανά και Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!