Newsसीहोर

Sehore News : दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को तेज हवा के साथ ही आधा घंटे बारिश से भीगा शहर

झमाझम से आधा इंच हुई बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत

सीहोर. शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे तेज आंधी के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। प्री मानसून की यह पहली झमाझम बारिश है। उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को शहर में हुई करीब आधा घंटे की बारिश ने राहत दी है। वहीं करीब आधा इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में गिरावट आ जाएगी। दिन व रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
गुरुवार को दिन का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद बीती शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली थी। वहीं शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहने के बाद फिर से उमस और गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अचानक से बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से शहर तर हो गया है। मानसून की पहली झमाझम बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अब हर शाम को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। शीघ्र ही मानसून सक्रिय हो जाएगा। आधा इंच बारिश से जल स्रोत होंगे रिचार्ज : शहर में भीषण जल संकट गहराया है। इसके चलते लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे थे। शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश करीब आधा इंच तक गिरी। इससे सीवन नदी और टाउन हॉल के नाले में पानी आ गया है। इससे अब आसपास के जल स्रोतों में भी पानी आ जाएगा। इसके साथ ही शहर में पानी की सप्लाई करने वाले जलाशय जमोनिया तालाब, भगवानपुरा तालाब और काहिरी बंधान में भी पानी आ जाएगा। इससे शहर में पानी की सप्लाई करने में आसानी होगी।
जिले में अब तक 13.5 एमएम हो चुकी है बारिश
जिले में 1 जून से 17 जून तक 13.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 121.0 मिलीमीटर थी।  जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 17 जून तक जिले के वर्षामापी केंद्र सीहोर में 7 मिलीमीटर, श्यामपुर में 6.1, आष्टा में 12, जावर में 2, इछावर में 63, नसरुल्लागंज में 16, बुधनी में 0, और रेहटी में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button