जॉब्स

सिविल सेवा यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वालों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

 लखनऊ
 
UPSC Prelims Result : सिविल सेवा 2022 की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली के अच्छे कोचिंग संस्थानों से मुख्य परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। पूरा खर्च समाज कल्याण विभाग उठाएगा। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट से फॉर्म ले सकते हैं या कार्यालय में 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के निवासी हों और उनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। विभाग की तरफ से उन्हें निजी कोचिंग या अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए 45 हजार और रहने के लिए दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इन मदों की रसीदें देने पर राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। निदेशक ने बताया कि मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग की कोचिंग में भी आवेदन कर सकते हैं। पठन-पाठन, रहने खाने की व्यवस्था निशुल्क होगी।

विभाग के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना समाज के सभी वर्गों के लिए है। समस्त आय वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क कोचिंग की सुविधा ले सकते हैं।
 
बीबीएयू: यूपीएससी के लिए फ्री कोचिंग
बीबीएयू का डॉ. अम्बेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दे रहा है। दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से शीर्ष 100 का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 33 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

UPSC फ्री कोचिंग के लिए कहां करें आवेदन?

● एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्र: छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण केद्र, भागीदारी भवन लखनऊ

● इसी वर्ग की छात्राएं : आदर्श परीक्षा पूर्व परीक्षण केंद्र, अलीगंज लखनऊ

● अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं: राजकीय आईएएस-पीसीएस कोचिंग केंद्र हापुड़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je priprava zdravih jedi videti zahtevna, vendar jo prave sestavine hitro poenostavijo. To temo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo kruh, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati sočno zelenjavo, stročnice in malo začimb ter pripraviti jed, ki res nasiti.