खेल

जो रूट सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 9 रन दूर

 नई दिल्ली
 
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट मैच में भी जो रूट के बल्ले से खूब रन निकले। उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी इस दमदार पारी की बदौलत रूट ने खेल के दो दिग्गजों सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ ही आधुनिक युग के महान विराट कोहली को भी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीछे छोड़ दिया।

जो रूट और जॉनी बेयरस्टॉ के शानदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पांचवें टेस्ट में सात विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी की। इंग्लैंड ने जीत के लिये 378 रन का लक्ष्य पांचवें और आखिरी दिन पहले सत्र में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।

इस कैलेंडर ईयर में अपना पांचवां शतक पूरा करने के बाद रूट भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ते हुए भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 2012 के बाद से इस टेस्ट प्रतिद्वंद्विता में 25 मैचों में जो रूट ने 63.15 की औसत से 2526 रन बनाए हैं। गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 मैचों में 2483 रन बनाए थे। रूट अब केवल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 2535 रन के स्कोर से पीछे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Opdag hemmelighederne til en sund livsstil, lær nyttige tips til køkkenet og få inspiration til din have med vores fantastiske artikelbibliotek. Vi tilbyder en bred vifte af information og råd til at forbedre dit daglige liv. Uanset om du er interesseret i madlavning, havearbejde eller bare søger nye livshacks, har vi alt hvad du har brug for! En usædvanlig metode til at dyrke Hvordan fjerner du maling pletter fra tøjet Hvor skal man plante courgetter, hvis der er lidt plads: Bedstemors hemmelighed: Sådan sikrer du dig 100% Stille "dræbere" af roser: Ukraine gennemførte for Hvordan slipper du af med Hvordan fjerne lettere fra hvidt tøj på Effekten af regelmæssigt indtag af olivenolie på Fire planter til at plante i haven: Hvilke 4 er Opdag de bedste tip til at forbedre din dagligdag med vores lækre opskrifter, smarte livshacks og nyttige artikler om havebrug. Lad dig inspirere af vores ekspertråd og lær hvordan du kan gøre dit liv sundere og sjovere. Besøg vores hjemmeside nu og bliv en mester i køkkenet og haven!