सीहोर-रेहटी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान सीहोर जिले की रेहटी, नसरूल्लागंज, बुदनी सहित आष्टा नगर पालिका एवं अन्य नगर परिषदों में होगा। इसकेे लिए प्रत्याशी जहां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैैं तोे वहीं अब वरिष्ठ नेता भी इनके लिए मैदान में उतर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विधानसभा के नसरूल्लागंज एवं रेहटी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करके लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पहले शनिवार को शाम 5 बजे पहले नसरूल्लागंज पहुचेंगे। यहां पर उनका रोड शो एवं सभा होगी। इसके बाद उनका रेहटी पहुंचने का कार्यक्रम शाम को 7.30 बजे तक है। यहां भी मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों ेके समर्थन में रोड शो करके सभा भी करेेंगे।
आगमन की तैयारियां, लगाए बैनर-पोस्टर-
मुख्यमंत्री के रोेड शो की तैयारियोें को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बैनर-पोस्टर लगाकर उनके स्वागत की तैयारियां कर ली है। हालांकि मौसम को देखतेे हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आगे-पीछे भी हो सकता है। मुख्यमंत्री का रोड शो मुख्य मार्ग से होता हुआ शहर के अन्य मार्गों से भी गुजरेगा। यहां पर मुख्यमंत्री के स्वागत-सत्कार को लेकर मंच भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्डों मेें भी प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा उनके रोेड पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री लगातार कर रहे हैैं जनसंपर्क-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निकाय चुनाव के लिए लगातार जनसंपर्क, रोड शो व सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनाव के पहले चरण में सीहोेर नगर पालिका सहित प्रदेशभर में कई रोेड शो एवं सभाएं की तो वहीं अब दूसरेे चरण में 13 जुलाई को मतदान होगा। इससे पहले वे भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो करेंगे। रेहटी में उनका रोेड शो मुख्य मार्ग से निकलेेगा। इस दौैरान एक सामूहिक सभा भी की जाएगी। इससे पहले वे नसरूल्लागंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोेड शो करेंगे।
प्रचार अभियान में हुआ शुरू-
रेहटी नगर परिषद के लिए होने वाले चुनाव केे लिए भाजपा ने प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। भाजपा ने दो गाड़ियां नगर के सभी 15 वार्डों के लिए प्रचार के लिए लगाई है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अपने-अपनेे वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करनेे में जुटे हुए हैैं। निकाय चुनाव में जीत को लेकर भाजपा सहित कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी हर स्तर से प्रयास में जुटे हुए हैं। वे जहां घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैैं तोे वहीं जीत के बाद वादा पूरा करनेे का आश्वासन भी दे रहे हैं।