News

वन प्लस एस प्रो में काफी कमाल की है फोन कूलिंग तकनीक

 वन प्लस ऐस प्रो (One Plus Ace Pro) फ्लैगशिप मॉडल की आधिकारिक तौर पर पहले ही घोषणा की जा चुकी है। यह फोन आधिकारिक तौर पर 3 अगस्त को मार्केट में उपलब्ध होगा। इसको लेकर सारे अधिकारी और इंप्लॉई प्रदर्शन के लिए लगे हुए हैं। इसे आकर्षक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस डिवाइस का सबसे बड़ा एट्रैक्शन इसका प्रदर्शन है। परफॉर्मेंस पोन के लिए यह एक बेंचमार्क की तरह है।

फोन ठंडा रखने की प्रक्रियो हुई दोगुनी
फोन में कई खूबियां हैं। इसमें सबसे मजबूत स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट लगा है। इसके अलावा फोन का कूलिंग सिस्टम आपको बेहतर एक्सपीरियेंस देगा। इसके लिए वनप्लस ऐस प्रो इंडस्ट्री का पहला कूलिंग सिस्टम पहले आठ-चैनल ऑल-थ्रू वीसी मेकनिज्म का उपयोग करता है। कंपनी दावा करती है कि इससे फोन को ठंडा रखने की प्रक्रिया पहले से दोगुनी हो गई है।

हीट से लड़ने की क्षमता ज्यादा
वीसी एरिया में वन प्लस एस प्रो इंडस्ट्री का 5177mm2 सुपर लार्ज एरिया कवर करता है। अन्य फोन के मुकाबले इसमें हीट से लड़ने की क्षमता ज्यादा है। सीधे और सरल शब्दों में फोन के अंदर का मैकेनिज्म फोन को हीट होने से रोकता है। इससे यूजर्स को आरामदायक और हेवी परफॉर्मेंस मिलता है।

अलग से किया गया है डिजाइन
वन प्लस ने फोन के अंदर के वीसी मैटेरियल को तांबे में अपग्रेड कर दिया है इससे कंपनी ने अन्य पोन बनाने वाली कंपनियों के लेवल को चुनौती दी है। कंपनी ने इसमें ना सिर्फ बदलाव किया है बल्कि इसकी डिजाइन और बनावट को बेहतर बना दिया गया है। पहले के सिंगल हीट सर्कुलेशन को 8 गुना बेहतर बना दिया। इसके हर एक चैनल को अलग से डिजाइन किया गया है। जहां ज्यादा गर्मी है और फोन चलाने के साथ गर्म हो जाता हो, तो उसके लिए विशेष प्रकार का ट्रीटमेंट फोन खुद ब खुद कर लेता है।

किया गया है खास रिसर्च
इसके लिए वन प्लस ने दो साल तक रिसर्च किया। रिपोर्ट के आधार पर अपने मैकेनिज्म पर पहले से ज्यादा अच्छे तरीके से काम किया। प्रोडक्टिविटी के एक साल और सुधार के आधा साल तक इसे देखा गया। अंत में वीसी के माध्यम से आठ चैनल बनाया गया जो स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 के लिए सुपर-स्थायी प्रदर्शन आउटपुट लाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button