Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ ने दो संदिग्ध युवकों को खंभे से बांधा, लगाई पिटाई

सीहोर। सीहोर में बच्चा चोरी के संदेह में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों व्यक्तियों को खंभे से बांधकर भीड़ ने जमकर पीटा, जिसमें से एक व्यक्ति ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। पुलिस के पहुंचने के बावजूद भीड़ ने पिटाई जारी रखी। यह घटना सायलो के पास जमुनिया मार्ग की बताई जा रही है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जमुनिया रोड पर गेहंू के सायलो केंद्र के पास लोगों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा था। बताया जाता है कि इनमें से एक व्यक्ति ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। इस दौरान लोगों ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया और जमकर पिटाई लगाई। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी भीड़ की पिटाई जारी रही। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
4 हजार रुपए लेने के बाद छोड़ा था बच्चा-

इस मामले में लोगों ने बताया कि दो दिन पहले कुछ युवक आए थे, जिनमें महिला के कपड़ों वाला व्यक्ति भी शामिल था। इन लोगों में से एक व्यक्ति भगवान ने जबरदस्ती एक बच्चे को गोद में उठा लिया था और 4 हजार रुपए लेने के बाद ही बच्चे को छोड़ा था। आज फिर ये लोग क्षेत्र में दिखे तो लोगों ने उनको खंभे से बांधकर जमकर पिटाई लगा दी।
पीड़ित बोले, हम बहरूपिए-
मामले में पुलिस की पूछताछ में पीड़ितों ने अपना नाम चांदबढ़ निवासी भगवान सिंह (35) और कमलनाथ (32) बताया है। उन्होंने कहा कि वे बहरूपिए हैं। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों व्यक्तियों में से भगवान नाम का एक व्यक्ति दो दिन पहले क्षेत्र में आया था और एक बच्चे को ले जा रहा था। उसे छोड़ने की एवज में चार हजार रुपए ले गया था। शुक्रवार को भी इसी तरह का प्रयास करने की फिराक में घूम रहे थे। इस दौरान लोगों की भीड़ ने दोनों को पकड़ कर बांध दिया और जमकर पिटाई लगा दी।
पुलिस ने किया क्रॉस केस कायम-
मंडी टीआई माया सिंह के अनुसार पीड़ित चांदबढ़ गांव के रहने वाले हैं। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों में से एक व्यक्ति दो दिन पहले जमुनिया रोड क्षेत्र से एक बच्चे को ले जा रहा था, जिसे छोड़ने की एवज में चार हजार रुपए लेकर गया था। पुलिस ने जितेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला कायम किया है। इसके अलावा इन लोगों से मारपीट करने वाले जितेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी क्रॉस केस कायम किया है। एएसपी सुनीता रावत ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हाल ही में दोराहा में आया था अमानवीयता का वीडियो-

इससे पहले सीहोर में दिल को झकझोरने वाला अमानवीयता का वीडियो दो दिन पहले भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ ने दो लोगों को बांधकर उन्हें महिलाओं के पकड़े पहना दिए थे और गोबर खाने पर मजबूर किया जा रहा था। दोनों युवकों से अभद्र भाषा में बात की जा रही थी। भीड़ ने उनके बाल काटकर भी बेइज्जत किया था। उसके बाद अब फिर से दो लोगों को खंबे से बांधकर मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.