Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

लईक हत्याकांड: अंतिम आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस ने सभी को दबोचा

सीहोर। मंडी थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते चार दिनों से फरार चल रहे इस मामले के अंतिम आरोपी को पुलिस ने बस स्टैंड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास से राउंडअप किया है। इससे पहले पकड़े गए चार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जिला जेल भेजा जा चुका है।

सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के अनुसार गल्ला मंडी स्थित माता मंदिर चौराहा निवासी लईक कुरैशी पिता लतीफ कुरैशी के साथ उनके घर के सामने मस्जिद के पास शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने मारपीट की थी और पेट में छुरे से वार किया था। गंभीर रूप से घायल लईक कुरैशी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर थाना मंडी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
कई जिलों और इलाकों में दी दबिश
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं। सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के साथ मंडी थाना प्रभारी अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश पंथी और उप निरीक्षक सुनीता बेतवाल के नेतृत्व में टीमों ने लगातार दबिश दी। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीमों ने सीहोर जिले के बिजौरी, मुंगावली, कस्बा, चकला चौराहा, दीवान बाग, जमशेद नगर और दूल्हा बादशाह कॉलोनी सहित भोपाल और अशोकनगर जिलों में भी तलाश अभियान चलाया।
गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में पुलिस ने पहले ही दिन आरोपी अजीज उर्फ बड्डू पिता बशीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आज शनिवार कोक सलीम पिता बशीर कुरैशी, नौशाद पिता सलीम, और हासिम उर्फ भैय्या पिता सलीम को गिरफ्तार किया था, जबकि अब अंतिम आरोपी आयान खान पिता अजीज कुरैशी निवासी गल्ला मंडी मस्जिद के पास को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश कुमार पंथी, उप निरीक्षक सुनीता बेतवाल, सहायक उप निरीक्षक जगदीश मर्सकोले, प्रधान आरक्षक योगेश जाटव, शैलेंद्र सिंह राजपूत, सचिन सिंह जाट, प्रमोद सिंह तोमर, दयाल सिंह लवाना, भूपेंद्र सिंह, संदीप ओझा तथा आरक्षक नेपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अबु सूफियान खान, सोमेश जाट, मुकेश त्रिपाठी, सचिन भानेरिया, रितेश मंडेरिया और हुकम सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button