Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर जिले की बुदनी सहित पांचों जनपद पंचायतों में भाजपा के बने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

जपं बुदनी में महेंद्र शर्मा, आष्टा जपं में दीक्षा सोनू गुणवान बनीं अध्यक्ष

सीहोर. सीहोर जिले की पांचों जनपद पंचायत आष्टा, बुधनी, सीहोर, इछावर और नसरुल्लागंज में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें कांग्रेस का पांचों जनपदों में पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया। बुदनी जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद महेंद्र शर्मा को दिया गया है तो वहीं आष्टा में दीक्षा सोनू गुणवान को अध्यक्ष बनाया गया है। अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष शुभ मुहूर्त में पद्भार ग्रहण करेंगे एवं कामकाज संभालेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की पांचों जनपद पंचायतों में से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नहीं बना सकी। भाजपा के सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि चुनाव में पांचों में से किसी भी जनपद पंचायत में कांग्रेस को कोई पद प्राप्त नहीं हुआ। सीहोर जिला भाजपा के अध्यक्ष रवि मालवीय के नेतृत्व में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीहोर जिले में भाजपा को भारी सफलता मिलने के बाद अब जनपद पंचायतों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराया है।
मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई-
सीहोर जिले की सभी जनपद पंचायतों में निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर, रघुनाथ सिंह भाटी, विधायक सुदेश राय, रघुनाथ सिंह मालवीय, करणसिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता गुरुप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सलकनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, राजेंद्र पटेल, आसाराम यादव, घासीराम पटेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, पूर्व अध्यक्ष जिला मोर्चा राजेश सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चेतन सिंह पटेल सहित सभी पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
ये बने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-
बुधनी जनपद पंचायत : महेंद्र शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष, डॉ. हरर्मेंद्र नागर निर्विरोध उपाध्यक्ष।
आष्टा जनपद पंचायत : दीक्षा सोनू गुणवान अध्यक्ष, गजराज सिंह पटेल उपाध्यक्ष।
सीहोर जनपद पंचायत : नावडी बाई बारेला निर्विरोध अध्यक्ष, ललता प्रसाद दांगी उपाध्यक्ष।
नसरुल्लागंज जनपद पंचायत : मंजू अवध पटेल निर्विरोध अध्यक्ष, रूपाली श्रवण पटेल निर्विरोध उपाध्यक्ष।
इछावर जनपद पंचायत : रेखा जगदीश पटेल अध्यक्ष, नीलू शंकर लाल जायसवाल उपाध्यक्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da tudi preproste sestavine ponujajo veliko okusa. Vredno jih je bolje spoznati. Večina jih Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje Zakaj krompir v hladilniku osladi? ko zadiši, čebulo in Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver ne sodi v hladilnik Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro postane jasno, kako prav pridejo preproste ideje za vsakdan. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo lahke obroke, ki nas nasitijo in ohranijo dobro počutje.