Newsसीहोर

राज्य शिक्षक संघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

राज्य शिक्षक संघ करेगा चरणबद्ध आंदोलन

सीहोर। राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर मध्य प्रदेश के समस्त ब्लाकों एवं जिलों में राज्य शिक्षक संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसी क्रम में राज्य शिक्षक संघ जिला सीहोर के जिला अध्यक्ष विश्वजीत त्यागी ने बताया कि पुरानी पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति,अनुकंपा नियुक्ति, वरिष्ठता आदि मांगों को लेकर जिले के समस्त शिक्षक अध्यापक साथी ब्लॉक व जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे। जिसके अंतर्गत   5 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस के दिन सभी ब्लाकों में ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन दिया जाएगा। 24 सितंबर 2022 को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा।  2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली महारैली आयोजित की जाएगी। राज्य शिक्षक संघ जिला सीहोर जिले के समस्त अध्यापकों एवं शिक्षकों से अपील की गई है कि वह चरणबद्ध आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। अपील करने वालों में विश्वजीत त्यागी, यशवंत ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, रमन तिवारी, चंदर सिंह ठाकुर, हरदयाल आजाद, रमेश पवार, महेंद्र सोलंकी, जागेश्वर भगत, संजय सिंह जादौन, रामबाबू पाटिल, सुरेश गुप्ता, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक वर्मा, रितेश राठौर, दिनेश झाला, अनिल नारोलिया, बहादुर मालवीय, विनोद मालवीय, जगदीश मालवीय, राहुल कर्मो दिया, अनोखी लाल परमार, चुन्नी लाल परमार, दिनेश वर्मा, मनीष सरसिया, नरेश गोर, पुरुषोत्तम मंडलोई, मनोज दिसावरी, उमेश शर्मा इत्यादि शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button