राजनीतिक

जयराम रमेश का दावा पूरी तरह एकजुट है कांग्रेस

नई दिल्ली । कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह पूरी तरह से एकजुट है और उसके नेता (पार्टी में) अपने मन की बात खुलकर करते हैं क्योंकि वह एक लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश की यह टिप्पणी उस वक्त की आई है जब भारतीय जनता पार्टी और हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देश के सबसे पुराने दल को 'भारत जोड़ो' यात्रा से पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए। रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ''पार्टी मजबूत है…कांग्रेस जुड़ी हुई है। कांग्रेस में जो असंतुष्ट हैं वो बयान देते रहते हैं। मैं समझता हूं कि आज पार्टी एकजुट है। हर एक कार्यकर्ता लगा हुआ है।'' उनका कहना था, '' कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोग अपने मन की बात खुलकर करते हैं। कोई खत लिखता है कोई साक्षात्कार देता है। यह लोकतंत्र को दर्शाता है। जयराम रमेश ने आजाद का नाम लिए बगैर कहा, ''हमारे यहां कोई तानाशाही नहीं है। हम किसी को चुप नहीं करते हैं। हम लोगों को मनाते हैं। कुछ लोग मनाने के बावजूद चले जाते हैं, गालियां देकर। उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। पहले ही कह दिया है। उन्होंने कहा, ''यह कहना गलत है कि हमारी प्राथमिकता कांग्रेस जोड़ने की होनी चाहिए। हमारे लिए प्राथमिकता भारत जोड़ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky