मनोरंजन

शहनाज गिल आगई ट्रोल्स के निशाने पर 

सोशल मीडिया फैंस की एक खासियत है, वो जितनी जल्दी सिर का ताज बनाते हैं उतनी ही जल्दी कदमों में भी गिरा देते हैं। कुछ ऐसा ही आजकल हो रहा है शहनाज गिल के साथ। पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद लोगों की भावनाएं शहनाज गिल के साथ थीं। फैंस उनपर जमकर प्यार लुटा रहे थे पर अब उन्हीं फैंस की नजरें शहनाज के लिए टेढ़ी होने लग गई हैं। हाल ही में एक फोटो सामने आया जिसके बाद पंजाब की यह कटरीना कैफ ट्रोल्स के निशाने पर आ गई।
शहनाज गिल हमेशा से ही सभी के साथ फ्रेंडली होने के लिए जानी जाती हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग कहने लगे कि अब तो सफलता शहनाज के सिर चढ़ कर बोल रही है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें शहनाज वैनिटी वैन में लौट रही थीं। तभी पैपराजी, शहनाज से पोज देने की गुजारिश करने लगे। शहनाज ने उन्हें साफ कह दिया कि 'अभी नहीं बाद में, अभी काम कर रही हूं।'
शहनाज की बातें सुन लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इतना घमंड और इतना एटीट्यूड, अच्छा नहीं है। तो किसी ने कहा कि बिग बॉस में सलमान खान ने सिद्धार्थ को ठीक ही कहा था कि इससे थोड़ा बचकर रहना। हालांकि कुछ ऐसे भी थे जो शहनाज को सपोर्ट कर रहे थे। बता दें कि शहनाज पिछले दिनों तब निशाने पर आ गईं जब उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की थेड एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया, ना ही उनके परिवार के साथ प्रेयर मीट में नजर आईं।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak se zbavit zápachu z Tajemství nového způsobu plněných Bleskový způsob čištění toalety: geniálně jednoduchý a Jak se zbavit zatuchlého tuku z trouby Vědci odhalili nečekaný objev týkající se Jak připravit gruzínský Přínosy a škody obilovin: 7 druhů kaší, Proč se kočka vždycky kroutí: Jaké vlastnosti "Kardiologové označili jako nejzdravější produkt