Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सलकनपुर में हुई घट स्थापना, पहले दिन पहुंचे 75 हजार से अधिक श्रद्धालु

अधिकारियों ने भी संभाला मोर्चा, सुुरक्षा के लिए 500 जवानों की तैनाती, सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाए

सीहोर-रेहटी। नवरात्रि के पहले दिन सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम पर घटस्थापना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सदस्य अरविंद दुबे, रामगोपाल टेलर, रिखीराम यादव की उपस्थिति में मंदिर के ब्राह्मणों ने विधि-विधान से घटस्थापना कराई। इधर नवरात्रि के पहले दिन करीब 75 हजार श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन का पुण्य लाभ लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भी सलकनपुर में ही मोर्चा संभाले रखा।
नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्रि का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जहां मां बिजासन धाम में नौ दिनों तक मातारानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तो वहीं उनका विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु-भक्त सलकनपुर धाम पहुंचकर मातारानी का दर्शन करेंगे। इधर जिले सहित रेहटी तहसील के गांव-गांव में भी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। यहां पर हर दिन रंगारंग कार्यक्रम सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी चलेगा। इस दौरान कहीं पर नौ दिनों तक अखंड रामायण का पाठ चलेगा, तो कहीं पर भजन संख्या, गणगौर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार कई स्थानों पर गरबा होगा तो कहीं पर अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक हो सकेंगे दर्शन-
नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का समय सुबह 5 बजे से लेकर रात 12 बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान श्रद्धालु-भक्त मातारानी के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान पांच बार आरती होगी, इस दौरान दर्शन पर कुछ समय के लिए रोक रहेगी। आरती के बाद तुरंत दर्शन शुरू हो जाएंगे।
मां बिजासन के दरबार में होती है मनोकामना पूर्ण-
विंध्याचल पर्वत पर करीब एक हजार फिट की ऊंचाई पर विराजमान मां बिजासन के दरबार में हर मनोकामना पूर्ण होती है। मां बिजासन धाम सीहोर जिले के बुधनी विकासखंड की ग्राम पंचायत सलकनपुर में है। सलकनपुर नेशनल हाईवे बाड़ी-संदलपुर क्रमांक 146 बी पर स्थित है। भोपाल से इसकी दूरी करीब 70 किलोमीटर एवं होशंगाबाद से करीब 40 किलोमीटर है।
सलकनपुर में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में ही उपलब्ध रहेगा भोग प्रसादम्
सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में ही भोग प्रसादम् मिल सकेगा। इसके लिए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सलकनपुर मंदिर परिसर में सलकनपुर भोग प्रसादम् का स्टॉल लगाया गया है। मंदिर परिसर में लगाए गए भोग प्रसादम् स्टॉल के संचालन का कार्य ग्राम संगठन सलकनपुर को दिया गया है। भोग प्रसाद के निर्माण के लिए मालीबायां में यूनिट तैयार की गई है। सलकनपुर भोग प्रसाद का शुभारंभ गत वर्ष नवरात्रि के प्रथम दिन किया गया था, तब से लेकर आज तक प्रसाद तैयार कर वितरण किया जा रहा है। इसमें अब तक कुल 25 लाख से अधिक का प्रसाद विक्रय किया जा चुका है। ग्राम संगठन की सदस्य रजनी ने बताया कि समूह की दीदियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि वर्ष भर में सलकनपुर प्रसादम् केंद्र का आॅडिट कर प्राप्त शुद्ध आय का 5 प्रतिशत देवी धाम सलकनपुर को समर्पित किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने पिछले वर्ष में किए गए कुल आय से 25 हजार रुपए सलकनपुर ट्रस्ट को दान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé