Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर के एक मार्ग का नाम सहस्त्रबाहु मार्ग होगा

सहस्त्रबाहु जयंती पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

सीहोर। हैहय वंशी क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज ने अपने आराध्य भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु का जन्म उत्सव क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के मुख्य अतिथि में आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय हैहय वंशीय क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने भगवान श्रीराज राजेश्वर के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित कर किया।
आयोजन में समाज के बच्चों, युवाओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भगवान श्रीराज राजेश्वर के जीवन पर एक 11 वर्ष के विद्यार्थी शिवा सुमित ताम्रकार ने प्रकाश डाला। रामनारायण ताम्रकार ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत संबोधन दिया। ताम्रकार समाज के अध्यक्ष गोविंद ताम्रकार ने आयोजन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अतिथियों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। आयोजन में बालमुकुंद भवन निर्माण में सहयोग देने के लिए रामनारायण ताम्रकार एवं गोविंद ताम्रकार का अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने कहा कि भवन का निर्माण सभी बंधुओं के सहयोग से हुआ है। निर्माण में विधायक सुदेश राय का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर विधाायक सुदेश राय ने संबोधित करते हुए ताम्रकार समाज की उल्लेखनीय योगदान की प्रसंशा की। उन्होंने सीहोर के विकास की भी जानकारी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सीहोर के विकास में ताम्रकार समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। नगर पालिका से पान चौराहे तक जाने वाले मार्ग को उन्होंने सहस्त्रबाहु मार्ग घोषित किया। इस अवसर पर ताम्रकार समाज के चुनाव भी हुए। इसमें नगर पालिका के पूर्व पार्षद सुशील ताम्रकार को ताम्रकार समाज का अध्यक्ष घोषित किया गया। महिला मंडल की संयोजक सुमन ताम्रकार ने मंडल के चुनाव की घोषणा कर नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार को महिला मंडल का अध्यक्ष घोषित किया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सीवन नदी घाट सहस्त्रबाहु मंदिर के परिसर मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राजराजेश्वर की पूजा, आरती की गईं। आयोजन स्थल पर भव्य साज-सज्जा की गईं थी। भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय भी शामिल हुए। उन्होंने सभी क़ो शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुशील ताम्रकार ने किया। समाज के सभी बंधु, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन में समाज के रामनारायण ताम्रकार, गोविन्द ताम्रकार, ममता बर्तन, शंकरलाल ताम्रकार, अशोक ताम्रकार, गोविन्द ताम्रकार, राजकुमार ताम्रकार, चेन सिंह ताम्रकार, विमल ताम्रकार, सुशील ताम्रकार, अनिल वर्मा तथा कमल ताम्रकार, डॉ. गौरव ताम्रकार, सुमित ताम्रकार का उल्लेखनीय सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन डॉ. प्रमोद ताम्रकार ने किया। इस मौके पर समाज के रामभजन मालवीय, राजेश जायसवाल, प्रदीप बिजोरिया, प्रतीक जायसवाल, सुरेन्द्र राय, रमेश राय, मुकेश राय, मनीष राय, गेंदालाल राय, मोहन बाबा, सुरेश राम, परमानंद राय, राजू राय, अभिषेक राय, आदर्श राय, आरएस राय, सुरेश राय, मोर सिंह जायसवाल, कृष्णकांत बिजोरिया, राधेश्याम जायसवाल, कुंदन लाल राय, नरेन्द्र जायसवाल, हीरालाल जायसवाल, बालमुकुंद राय, विनोद जायसवाल, राहुल राय, लक्ष्मण चौकसे, विजेन्द्र जायसवाल, हरीश राय और सुरेश राय सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé