Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कुबेरेश्वरधाम पर आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में गोपाष्टमी का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, राकेश शर्मा, यश अग्रवाल, शुभम यादव सहित यहां पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ माता के साथ कन्याओं की पूजा अर्चना की ओर गौ माता को गुड और चारे खिलाया। इसके उपरांत यहां पर प्रसादी का वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देश पर कुबेश्रेश्वरधाम पर आयोजन किया गया था। इस मौके पर मंगलवार की सुबह पूर्ण विधि-विधान से यहां पर गौशाला में गौमाता की पूजा अर्चना के पश्चात प्रसादी का वितरण किया।  इस मौके पर यहां पर मौजूद विद्वान पंडितों का कहना है कि गोपाष्टमी पर गौ माता को सुबह स्नान कराकर पूजन किया जाता। इस दिन गाय माता के मेंहदी, हल्दी, रोली आदि के थापे भी लगाए जाते हैं और उनको सजाया जाता है। धूपबत्ती-पुष्प आदि से पूजन के बाद गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा की जाती है। मान्यता है कि इससे सभी प्रकार के अभीष्ट सिद्ध होते हैं। परिक्रमा के बाद गाय माता के साथ कुथ दूर तक चला भी जाता है। वहीं शाम को गौ माता का पंचोपचार पूजन कर उन्हें हरी घास और भोजन देने के साथ उनकी चरणरज ललाट पर लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि यदि गोपाष्टमी के दिन विधि-विधान से गाय का पूजन व सेवा की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय की पूजा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। गोपाष्टमी के दिन गौ माता व गिरधर की पूजा करने के साथ ही कथा भी पढ़नी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए गोपाष्टमी की कथा और पूजन विधि।
गौ माता की सेवा करने से होती मनोकामनाएं पूर्ण
उन्होंने बताया कि गोमाता को मां की दर्जा दी गई है। जिस तरीके से मां अपने बच्चों की हर सुख-शांति की कामना करती है, उनपर कोई आंच नहीं आने देती है, ठीक उसी प्रकार गौमाता भी अपने सेवा करने वाले भक्तों को कभी दुखी नहीं रख सकती है और इनकी सेवा भाव करने से उनकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। यह महापर्व खासकर ब्रजवासी और वैष्णवों के लिए विशेष है, ग्रंथों के अनुसार इस दिन बताया गया है कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं से गौ माता की सेवी की थी, वहीं इसके पीछे एक और कहानी है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने गौ की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठा ली थी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को गौ माता के दूध से बनी कई चीजों का भोग लगाया जाता है। गत दिनों भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की थी। वहीं मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व भी मनाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे भाव से गौ माता की पूजा अर्चना की।

श्रीराम गौशाला में भव्य रूप से मनाया जाए गोपाष्टमी महोत्सव
सर्वदेव मई गौ माता की आराधना का महापर्व गौ नवरात्रि के उपलक्ष में आज श्रीराम गौशाला पर गोपाष्टमी महापर्व को विशेष रूप से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सभी गौ सेवक एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर गौमाता की पूजन आरती गौ ग्रास कराकर गौ पूजन और दर्शन किया गया। जिस प्रकार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण गोपाष्टमी के दिन गोपालन गौ पूजन कर गौ सेवा प्रारंभ करी थी। उसी पर्व को आज श्रीराम गौशाला स्वदेश नगर सीहोर में पूज्य संत कथा व्यास पंडित मोहितरामजी पाठक के सानिध्य में व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सहयोग से आनंद उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें सभी गौ सेवकों ने भंडारे में प्रसादी को प्राप्त किया आज के महोत्सव में विशेष रूप से पूजन एवं दर्शन कर भंडारा प्राप्त करने वाले गौ सेवकों में मुख्य रूप से सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, राठौर समाज के अध्यक्ष सतीश राठौर, जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, श्रीमती सीमा जैन, धूम सिंह यादव, अजीत शुक्ला, राकेश विश्वकर्मा, विवेक राठौर, जितेंद्र नरोलिया, श्रीमती नूतन राठौर, सीमा परिहार, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा, आलेख राठौर, नगर अध्यक्ष परम जाट, यज्ञेशजी, आशीष कुशवाहा, गिरीश पाठक, सुनील वर्मा, समीर राय, महेंद्र सोलंकी, बबलू मेवाड़ा, शुभम कुशवाह, प्रदीप बिजोरिया, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, पार्षद राजेश मांझी, राहुल राय, राम बाबू सक्सेना, नरेंद्र शर्मा, मनोहर कुशवाह, विजेंद्र जसवाल, लक्ष्मण चौकसे  सिहत बड़ी संख्या में गौ सेवक गौ सेविका माता बहने उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé