Newsसीहोर

सीहोर नगर पालिका परिषद में प्रति सोमवार होगा वंदे मातरम का आयोजन

सीहोर। सोमवार नगरपालिका परिषद सीहोर में नगरपालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर के नेतृत्व में नगर पालिका के मुख्य अधिकारी योगेन्द्र सिंह पटेल की उपस्थिति में वंदे मातरम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी अनिल पालीवाल एवं सदस्यगण अनेक जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक पार्षदगण अनेक कालेज और स्कूल के छात्र छात्राऐं उपस्थित थे। सर्वप्रभम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद संगीतिका संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम, राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान का गायन किया। नगरपालिका अध्यक्ष श्री राठौर एवं सीएमओ श्री पटेल ने अनेक गणमान्य नागरिको का सम्मान किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने नगरवासियो से शहर को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने संपूर्ण उर्जा के साथ काम करने की पे्ररणा दी एवं नागरिको की समस्या के शीघ्र निराकरण एवं उचित सलाह देने के निर्देश दिये कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौहान ने किया एवं आभार कमलेश राठौर पार्षद ने माना। नगर पालिका द्वारा प्रत्येक सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा क्षेत्रवासी मौजूद थे। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामूहिकता की भावना जगाने और काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए लिए पालिका नई पहल शुरूकी है। सभी को राष्ट्रगीत गाना होगा। इससे सभी पार्षद, क्षेत्रवासी, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी का कहना है कि प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे पालिका में होने वाले राष्ट्रगीत से राष्ट्र की समझ और राष्ट्र प्रेम का विकास होगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें सभी से नगर पालिका सीएमओ योगेन्द्र पटेल ने निकाय के समस्त अधिकारियों, शाखा प्रभारियों, कर्मचारियों को सूचना दी है कि प्रत्येक सोमवार को कार्यालयीन समय सुबह दस बजे कार्यालय में होने वाले राष्ट्रगीत के 15 मिनिट पूर्व उपस्थित होकर राष्ट्रगीत कार्यक्रम में आवश्यक रूप से सम्मिलित होंगे। निर्धारित समय पर कार्यालय न आने और राष्ट्रगीत में शामिल न होने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह सूचना प्रचार-प्रसार के माध्यम से की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने वंदे मांतरम राष्ट्रगीत सामूहिक रूप से गाया। कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, koliko hrane ostane od prejšnjega dne. Iz takšnih ostankov lahko z nekaj domišljije pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Ko se po službi vrnemo lačni, je dobra ideja nadaljevati z jedjo, ki je pripravljena hitro in brez zapletov. Sveža zelenjava, stročnice in polnovredna žita v preprostih receptih poskrbijo za okus, sitost in dovolj energije.