Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रतिष्ठित व्यापारी शैलेष पटेल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

सीहोर। शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित पटेल पेट्रोल पंप के संचालक एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शैलेष पटेल को देश की अग्रणी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कंपनी के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, ग्राहकों के प्रति बेहतरीन व्यवहार और व्यवसाय में उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए प्रदान किया गया है।
बता दें शैलेष पटेल सीहोर शहर के व्यापारिक जगत में एक जाना-माना और सम्मानित नाम हैं। बस स्टैंड जैसे व्यस्ततम क्षेत्र के समीप स्थित उनके पटेल पेट्रोल पंप पर वर्षों से ग्राहकों को शुद्धता और सही माप के साथ त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। अपनी मिलनसार प्रकृति, विनम्र स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण वे न केवल अपने ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि शहर के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में भी उनका विशेष सम्मान है।
कंपनी ने सराहा उनका योगदान
इंडियन ऑयल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शैलेष पटेल को यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके समर्पण और कार्यप्रणाली की मुक्तकंठ से सराहना की। कंपनी के अनुसार डीलरशिप के माध्यम से आम जनता का विश्वास जीतना और निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवा बनाए रखना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे श्री पटेल ने बखूबी निभाया है।
इष्ट मित्रों ने दी बधाई
शैलेष पटेल को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि मिलने पर नगर के विभिन्न व्यापारिक संघों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और इष्ट मित्रों ने उन्हें इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button