मध्य प्रदेश

सिगरेट का शौक पड़ा भारी ! स्टंट के दौरान डिवाइडर में जा घुसी स्कूटी, 1 की मौत , 2 घायल

इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक को चलती स्कूटी पर सिगरेट पीना भारी पड़ गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।दरअसल, एक युवक एक्टिवा स्कूटी पर अपने एक अन्य साथी और महिला मित्र के साथ विजय नगर चौराहे से साया जी की तरफ जा रहा था उसी वक्त वह चलती एक्टिवा से दोनों हाथ छोड़कर सिगरेट जलाने लगा। स्कूटी इतनी तेज गति में थी कि बेकाबू होकर सड़क किनारे एक डिवाइडर में जा घुसी और एक्टिवा लगभग 30 से 40 मीटर दूर तक घिसटती गई। इस घटना के बाद एक्टिवा चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दोनों अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच अधिकारी कोमल राम मालवीय के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है जब एक्टिवा सवार चालक मोहम्मद वकास  एक्टिवा पर अपने दोस्त जैद और महिला मित्र काजल के साथ विजयनगर से सायाजी होटल की ओर जा रहे था। तभी स्कूटी चालक मोहम्मद वकास ने चलती गाड़ी पर जेब से सिगरेट निकाली और एक्टिवा से दोनों हाथ छोड़कर सिगरेट जलाने लगा। उसी दौरान तेज गति के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों की मानें तो एक्टिवा की स्पीड लगभग 50 से 60 किलोमीटर की थी और गाड़ी लगभग 30 से 40 मीटर दूर तक घिसटती गई। घटना के बाद एक्टिवा पर सवार तीनों लोग डिवाइडर के अंदर झाड़ियों में जा गिरे जिसमें जैद और काजल गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं मोहम्मद वकास को अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ris Kommer Att Vitlök kommer att vara lika stor som din näve: Ett Vad du kan göra av plastflaskor: Det oväntade När ska du beskära rosor för vintern? Här är Den magnetiska stormen närmar sig jorden: När Hur du uppfattas vid första anblicken: Födelsemånaden kommer att berätta Flugor försvinner direkt: De bästa Hur man Den perfekta äggröran har