खेल

Christmas: देखें भारतीय क्रिकेटर्स ने कैसे मनाया क्रिसमस…

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहला प्यार और पहला धर्म तो क्रिकेट ही होता है, लेकिन ये खिलाड़ी किसी भी त्योहार को मनाने का मौका नहीं चूकते। इस बार क्रिसमस के मौके पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद विराट कोहली ने अपने सभी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अनाथ बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस का त्योहार मनाया। वहीं, युवराज सिंह, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने अपने परिवार के साथ यह त्योहार मनाया।

अनाथ आश्रम में क्रिसमस का त्योहार मनाने वाले सचिन ने बच्चों के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि इन बच्चों ने हमारे चेहरे पर मुस्कान लाई। हम साथ खेले, हमने साथ में गाना गाया, कुछ कप केक खाए और फोटो खिंचाई। इन मजबूत और अच्छे बच्चों ने हमारा क्रिसमस शानदार बनाया।
 
महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। इस दौरान उनकी बेटी जीवा ने बर्फ में जमकर मस्ती की। जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें जीवा, साक्षी और धोनी क्रिसमस के मौके पर मस्ती करते दिख रहे हैं।

विराट कोहली ने लिखा कि यह त्योहार आपके जीवन में शांति और खुशियां लेकर आए।

जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ ही बुमराह ने लिखा कि क्रिसमस में वह बेहद खुश हैं।
 
सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर की। इसमें दोनों क्रिसमस ट्री के सामने खड़े थे। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने लिखा कि हमारी तरफ से आपको क्रिसमस की बधाई।
 
युवराज सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। उन्होंने पत्नी हेजल कीच और बेटे के साथ फोटो शेयर की। इन फोटो में तीनो लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे और मस्ती करते हुए दिख रहे थे। इसके साथ युवराज ने लिखा "सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।" 
 
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका था। वहीं, भारत की टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी। क्रिसमस के दिन भी मैदान पर थे और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में रोमांचक जीत हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde se schovává kočka: Jak připravit Brambory bez klíčků: jak zabránit klíčení v Kdo přišel s názvem Lvov a jak Tajemná zbraň v domácnosti: 4 osvědčené způsoby, jak zachránit těsto na Velikonoce Ruská vlajka: skutečný