राजनीतिक

मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात घायल… 

नागपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात सोमवार को नागपुर में सुबह की सैर के दौरान गिरने से घायल हो गए। उन्हें कंधे में चोट आई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थोरात के कंधे की हड्डी टूट गई है, उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। पूर्वमंत्री थोरात के पुणे स्थित पारिवारिक डॉक्टर मुंबई में उनका उपचार करेंगे। 

नागपुर स्थित एमएलए हॉस्टल के डॉ. संजीव धावड़ ने बताया कि थोरात आज सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक के दौरान गिर गए थे। कांग्रेस नेता को एक कंधे में चोट आई है। इसके अलावा कपाल में जख्म हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak vrátit ponozkám bělostnou barvu V Austrálii zemřel muž na extrémně vzácný virus: Proč kočka 4 důvody, proč je solný