मनोरंजन

मीका सिंह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में 10 मिनट की परर्फॉमेंस के 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए…

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बीते दिन सगाई कर ली है। अंबानी परिवार के लिए कल बहुत की खुशी का दिन था। राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सगाई करने के बाद जब दोनों मुंबई पहुंचे तो उनका धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान एंटीलिया हाउस में सितारों का मेला लगा हुआ था। अंबानी हाउस में नए जोड़े का स्वागत करने के लिए मीका सिंह भी पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने एक परफॉर्मेंस के लिए करोड़ों रुपये चार्ज किए हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जब सगाई के बाद एंटीलिया हाउस पहुंचे तो दोनों का स्वागत काफी धूमधाम से किया गया। इस दौरान एंटीलिया हाउस में सेलेब्स समेत मीका सिंह भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान मीका सिंह ने 10 मिनट परफॉर्म किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस परर्फॉमेंस के लिए मीका सिंह ने 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अब मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
बता दें कि बीते गुरुवार को जब बिजनेसमैन अंबानी के बेटे ने सगाई की तो उसके बाद मुंबई स्तिथ उनके घर पर ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सितारे मौजूद रहे। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर ने तो महफिल लूट ली। वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

राधिका और अनंत की बात करें तो दोनों एक दूसरे को बीते कुछ साल से जानते हैं। अनंत ने अमेरिका के विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और वह रिलाइंस इंडस्ट्री में जियो और रिलाइंस रिटेल वेंचर्स में बोर्ड ने सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Remediul neobișnuit, dar simplu, care va proteja spathiphyllum-ul de Delicioasa gem de afine făcută în casă: Delicios și accesibil: rețetă de varză tânără Antrenorul de fitness dezvăluie secretele produselor O grămadă de fripturi delicioase pentru Strategiile manipulatoare