बिज़नेस

सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

भारतीय वायदा बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 21 नवंबर को सोने-चांदी का भाव गिरावट के साथ खुला है। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी में नरमी दिख रही है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज सोने का भाव 0.07 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.32 फीसदी लुढ़क गया है।

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9 :05 बजे तक 38 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 197 रुपये गिरकर 60,678 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि आज सुबह सोने का भाव आज 52,508 रुपये पर खुला था लेकिन थोड़ी ही देर बाद, थोड़ी तेजी के साथ भाव 52,550 रुपये हो गया। अगर चांदी की बात करें तो चांदी सुबह 60,580 रुपये पर खुला था और फिर गिरकर 60,678 रुपये हो गया। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी में सोने का भाव एमसीएक्‍स पर 0.37 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था,जबकि चांदी का रेट 0.08 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ था।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

अब बात करते हैं ग्लोबल मार्केट की तो आज अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव कमजोर हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों का ही भाव आज गिरा है। सोने का हाजिर भाव आज 0.28 फीसदी गिरकर 1,745.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जबकि चांदी का भाव आज 0.73 फीसदी लुढ़ककर 20.77 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

सर्राफा बाजार में तेजी

अब बात करते हैं भारतीय सर्राफा बाजार की तो पिछले हफ्ते यहां सोने का हाजिर भाव तेज हुआ लेकिन चांदी में नरमी आई। पिछले कारोबारी हफ्ते (14 नवंबर से 18 नवंबर) तक सोने के भाव में कुल 523 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही, जबकि चांदी के भाव में 263 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nejlepší tipy a triky pro domácnost, kuchařství a zahradničení! Najděte užitečné články, recepty a návody, které vám usnadní život. Buďte kreativní v kuchyni a pěstujte své vlastní plody a zeleninu s našimi tipy pro zahradničení. S námi se dozvíte, jak si užívat každodenní život plný radosti a inspirace! Házejte se do toho! Zahrádkáři, nevyhýbejte se této přísadě: díky ní budou jahody ještě Nejlepší stimulátor růstu: Doporučení zkušených zahradníků Tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Objevte nové recepty, užitečné nápady a inspirativní články pro zdravý a šťastný život. Buďte kreativní s našimi tipy na vaření a naučte se, jak pěstovat zdravé plodiny ve vaší zahradě. Jste na správném místě pro všechny vaše potřeby pro domácí život!