बिज़नेस

घर बनना हुआ अब और महंगा, इतने बढ़ गए सरिया के दाम….

अगर आप 2023 में घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो इस खबर से आपको बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सबसे अहम चीजों में से एक सरिया की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। लगभग देश के हर भाग में कीमत में बढ़ोतरी देखने मिली है। ये तेजी लगभग एक हफ्ते में आई है।

तेजी से बढ़ रहे हैं दाम: नए साल की शुरुआत से ही इस बात की पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि जनवरी में ही सरिया की कीमतों में उछाल आ सकता है। ऐसा होने से आपके घर बनाने की लागत में इजाफा होगा। शहर दर शहर सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जो कि 500 रुपये से 1000 रुपये के बीच है।

प्रतिदिन बदलती हैं कीमतें: सरिया की कीमतों में रोज बदलाव आता है। फिलहाल दिल्ली में सरिया 55,200 रुपये प्रति टन के हिसाब से मिल रहा है। 2022 के मुकाबले अभी कीमतें फिलहाल कम है। उस दौरान सरिया करीब 78,800 रुपये प्रति टन तक बिका था।

ऐसे चेक करें अपने शहर में सरिया का रेट

आप भी आयरनमार्टडॉटकॉम पर जाकर अपने शहर में सरिया के दाम पता कर सकते हैं। सरकार की ओर से सरिया पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जाता है। यहां बताई गई कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Chuť dětství v domácím máslovém krému se zakysanou smetanou - Letní sázení zeleniny: sklizeň za 4 3 lžíce: Zářivá Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.