बिज़नेस

नवरात्र रेलवे और आईआरसीटीसी का फास्टिंग थाली का ऑफर

मुंबई

 चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने 2 अप्रैल से ट्रेन में उपवास करने वालों के लिए खाना परोसने का फैसला किया है, इसके लिए रेलवे 28 मार्च से बुकिंग शुरू कर रहा है, इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपने विशेष नवरात्रि आहार के लिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कई रेल्वे आईआरसीटीसी 28 मार्च से बुक किए गए टिकटों पर फास्टिंग थाली का विकल्प देना शुरू करेगी, जिसे टिकट की बुकिंग के साथ चुना जा सकता है, यानि कि पहले से ही आप अपना यह खाना बुक कर सकते है, जो यात्रा के दौरान आपको परोसा जाएगा,  इसी तरह जिन लोगों ने पहले टिकट बुक कराया है और उपवास की थाली चाहते हैं, वे ई-केटरिंग या 1323 नंबर पर कॉल करके खाना बुक कर सकते हैं, खास बात है कि इस बात का पूरा खयाल रखा जाएगा कि खाना व्रत के हिसाब से ही हो, यानि कि आईआरसीटीसी की इस फास्टिंग थाली में प्याज-लहसुन नहीं होगा वहीं खाने में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही मेन्यू में फास्टिंग फूड में लस्सी, ताजा जूस, फलाहारी पकोड़े, सब्जियां और पूरी, फल, चाय, दूध से बनी मिठाइयां, सूखे मेवे की खीर शामिल हैं।

 

अब बात की इस थाली की कीमत की यानि अगर आप यह थाली बुक करते है तो आपको कितना इसके लिए खर्च करना होगा, आईआरसीटीसी ने उपवास थाली की कीमत 125 रुपये से 200 रुपये रखी है, आईआरसीटीसी के मुताबिक राजधानी, दुरंतो, शताब्दी समेत 500 ट्रेनों में यह सुविधा दी जाएगी, विशेष नवरात्रि प्लेट की सुविधा केवल यात्री के लिए उपलब्ध होगी, चलती ट्रेन में  यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी, स्टेशन पर मौजूद स्टॉलों पर यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy, triky a užitečné články pro váš zahradní ráj. Objevte chutné recepty, kuchařské triky a užitečné rady pro pěstování zeleniny a bylinek ve vaší zahradě. Buďte inspirativní a vytvářejte si vlastní oázou zdraví a chuti. Rozluštění tajemství kočičího těla: Jak správně interpretovat signály Dešifrování kočičího vrnění: Signály útěchy, bolesti a Zde najdete spoustu užitečných rad a tipů pro každodenní život. Naše stránka nabízí lánky o kuchařství, domácích triků a zahradničení. Pokud hledáte inspiraci pro nové recepty, rady pro řešení běžných problémů nebo tipy pro pěstování zeleniny, jste tu správně. Přejeme vám hodně zábavy při objevování našich užitečných článků!