बिज़नेस

आईटीआर के पहले से भरे फॉर्म में गलती को ऐसे दुरुस्त करें

 नई दिल्ली
 आयकर रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। बहुत से लोग अंतिम तारीख ( Last Date of ITR Filing) तक इंतजार करते हैं और उस समय आईटीआर में कोई गलती पाए जाने पर उन्हें कोई उपाय नहीं सूझता कि क्या करें। अब आईटीआर में कई जानकारियां पहले से भरी आती हैं। ऐसे में रिटर्न भरने से पहले अपनी जानकारी को उससे जरूर मिला लें। साथ ही किसी तरह की गलती दिखाई दे तोे आयकर पोर्टल के जरिए ही उसे ठीक करने के विकल्प का इस्तेमाल करें।

बैंक खाता विवरण सबसे जरूरी

टैक्स सलाहकारों का कहना है कि रिफंड अटकने के ज्यादातार मामलों में बैंक खाता से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी होती है। आईटीआर भरते समय दोबारा यह जरूर जांच लें कि बैंक खाता से जुड़ी सारी जानकारियां सही हों। अगर आपने फॉर्म भरते हुए अपने खाते का विवरण गलत भरा है तो इसकी वजह से आपका रिफंड अटक सकता है। यदि आपने रिटर्न भर दिया है और कोई गलती है, तो आपको आयकर विभाग की साइट पर बैंक खाता का विवरण सही करना पड़ेगा।

टीआईएस और एआईएस

पैन नंबर से जुड़े आप जो भी आर्थिक लेनदेन करते हैं उसकी जानकारी आयकर विभाग के करदाता सूचना विवरण (टीआईएस) और सालाना सूचना विवरण (एआईएस) में दर्ज होती है। यह टैक्स रिटर्न फॉर्म में पहले से भरा होता है। इसमें कोई विवरण गलत है तो वहां लिखे फीडबैक पर क्लिक करके बताएं कि वह गलत है। आयकर विभाग उसमें सुधार कर देता है। ऐसा नहीं होने पर टैक्स नोटिस मिल सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Ανακάλυψη: Το κορίτσι που ανακάλυψε ότι η φίλη Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!